एक्सप्लोरर

लगातार खांसी है तो जरूरी नहीं कि टीबी ही हो? इन लक्षणों से तुरंत अंतर पहचानिए

दो सप्ताह से अधिक तक लगातार खांसी होने पर टीबी होने की संभावना अधिक होती है. लेकिन इसके साथ अन्य लक्षण भी छिपे होते हैं. उन्हें पहचानने की जरूरत है. सामान्य खांसी में वो लक्षण नहीं होते हैं.

Tuberculosis Symptoms: कोरोना वायरस ने जब दुनिया में दस्तक दी तो इसने सबसे पहले लोगों के श्वसन तंत्र यानि रेस्पायरेटरी सिस्टम पर ही अटैक किया. लोगों को जुकाम होना, खांसी, सांस लेने में परेशानी होनी जैसी तकलीफों से जूझना पड़ा. हालत अधिक गंभीर हुई तो उन्हें ऑक्सीजन तक चढ़ानी पड़ी. सर्दियों में खांसी होना एक समस्या है. आसपास लोग भी खांसते हुए देखे होंगे. खांसी दवा खाकर या बिना मेडिसन के दो चार दिन में ठीक हो जाए. लेकिन यदि ये लगातार बनी रहे तो गंभीर होने की जरूरत है. डॉक्टरों का कहना है कि खांसी यदि दो सप्ताह से अधिक है तो तुरंत अलर्ट हो जाएं. यह गंभीर बीमारी का इंडीकेशन हो सकता है. लेकिन यहां यह भी जानना जरूरी है कि क्या सामान्य खांसी दो सप्ताह से अधिक नहीं हो सकती है? ऐसे में टीबी की खांसी है या सामान्य है. कैसे पहचान करें?  

इस वजह से होती है टीबी की खांसी

टीबी का प्राइमरी लक्षण ही खांसी होता है. यह माइकोबैक्टीरियम टीबी संक्रमण के कारण होता है. इसे टयूबरक्यूलोसिस के नाम से जाना जाता है. इसमें तमाम तरह की दवा खाने के बाद भी पेशेंट की खांसी नहीं जाती है. ऐसे में पेशेंट की जांच कराकर टीबी की दवा ही खिलानी पड़ती हैं. 

टीबी पेशेंट में दिखते हैं ये लक्षण

खांसी सामान्य है या टीबी की है. इसे पहचान करने की जरूरत है. डॉक्टरों का कहना है कि टीबी रोगी की खांसी को दो सप्ताह से अधिक गुजर जाते हैं. लेकिन उनकी खांसी नहीं जाती है. हालांकि सामान्य रोगियों को भी इस तरह की खांसी हो सकती है. लेकिन इसके अलावा टीबी पेशेंट में कुछ और लक्षण देखने को मिलते हैं, जोकि सामान्य खांसी वाले पेशेंट में आमतौर पर नहीं होते हैं. टीबी पेशेंट की खांसी में खून आने लगता है, थकान रहती है. भूख कम लगने के कारण वजन तेजी से घटता है. ठंड लगना, बुखार और रात को अधिक पसीना आना इसके लक्षण होते हैं. 

ऐसे कराएं टीबी का इलाज

टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. सरकारी केंद्रों पर टीबी की दवाएं फ्री होती हैं, जबकि निजी केंद्रों पर ये बहुत महंगी होती हैं. टीबी रोगी को 6 महीने तक का कोर्स कंप्लीट करना होता है. मरीज की कंडीशन के आधार पर इसे एक से दो महीने और बढ़ाया जा सकता है. यदि इस बीच मरीज दवा छोड़ देता है तो उसे मल्टीड्रग रेसिसटेंट हो जाता है. इसमें दवा लंबी अवधि तक खिलानी होती है. यदि इस दौरान भी मरीज दवा खाने में लापरवाही बरतें हालात बिगड़ सकते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि टीबी रोगियों को जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. उन्हें पूरा कोर्स करना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Cholesterol Side Effects: कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं ये खराब आदतें... दिल को फिट रखना है तो इन्हें तुरंत छोड़ दीजिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
Relationship Cheating: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget