एक्सप्लोरर

बच कर रहें गर्मियों में होने वाली एलर्जी से

नई दिल्ली: झुलसा देने वाली गर्मियां आ चुकी हैं और इस मौसम में आंखों से पानी आने, जलन होने और छींकने वाली एलर्जी जनित समस्याएं सिर उठाने लगती हैं. एलर्जी नाक बंद करने के अलावा नाक और गले में कफ भी पैदा कर देते हैं. गर्मियों के मौसम हमारे शरीर का वास्ता अनेक तरह के एलर्जी कारक तत्वों से पड़ता है. जब कोई व्यक्ति इन एलर्जेन्स के सम्पर्क में आता है, तब शरीर हिस्टामाइन्स नामक रसायन उत्पन्न करता है, जिससे एलर्जी की समस्या उत्पन्न होती है.

  • गर्मियों में एलर्जी से होने वाली सामान्य तकलीफों में लगातार सिर दर्द, नाक के बजाय मुंह से सांस लेने की मजबूरी, कान बंद हो जाना, गले में जकड़न और ढंग से नींद न आना शामिल है.
  • यदि इनमें से कोई भी लक्षण आपकी नजर में आए तो चिकित्सक से परामर्श करें और उचित इलाज कराएं.
  • गर्मियों में चूंकि शरीर को अधिक तरल पदार्थों की आवश्यकता होती है, इसलिए साफ पानी पिएं, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी की समस्या से दूर रहा जा सके.
  • ताजा और स्वच्छ भोजन का सेवन करें.
  • किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है. थकान, शरीर में पानी की कमी, जुकाम जैसे लक्षणों की अनदेखी न करें, क्योंकि यह एलर्जी की शुरुआत हो सकती है.
  • इन दिनों आंधी चलने से अक्सर घरों में धूल के कण अधिक प्रवेश कर जाते हैं, जो अस्थमा के रोगियों के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं.
  • गर्मियों के दिनों में, लोग अधिक समय ठंडे वातावरण में गुजारते हैं. ताजी हवा के अभाव और शुष्कता के चलते अंदरूनी अंगों में म्यूकस मैम्बरेन सूखने लगती है, जिससे गले में खराश पैदा हो जाती है.
  • गर्मियों के दिनों में शरीर को पर्याप्त आराम का अवसर दें.
  • पानी और तरल पदार्थो का सेवन अधिक करें, छायादार स्थान पर रहें और दोपहर की गर्मी में बाहर निकलने से बचें. तापमान में यकायक बदलाव से भी बचें.
  • कम भोजन करें और फालतू में अधिक दवाएं न लें.

एलर्जी से बचने के लिए ये उपाय अपनाएं :

  • बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल रखें. अधिक गर्मी में पसीने के कारण शरीर से मिनरल्स का ह्रास होता रहता है. इसकी भरपाई के लिए पानी में थोड़ा स्वाद, नमक और मिठास घोल लेना उपयुक्त होगा.
  • चीनी युक्त पेय और डिब्बाबंद जूस न पिएं, क्योंकि ये शरीर में तरल पदार्थो के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं.
  • गहरे रंग वाले और तंग कपड़े न पहनें. ये त्वचा पर मौजूद छिद्रों को बंद करके शरीर का तापमान बढ़ाने का काम कर सकते हैं. हल्के रंगों वाले और ढीले ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें.
  • मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें. खासतौर पर तरबूज, खरबूज, ककड़ी जैसे फलों का सेवन करें, जिनमें पानी और नमक की मात्रा अधिक होती है.
  • छायादार स्थान में रहना लाभदायक रहता है, परंतु यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो शरीर को ठंडा और आरामदायक रखने की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें. सिर पर टोपी पहनें तो बेहतर होगा.
  • अपने यूरिन के कलर पर ध्यान देते रहें. गहरे पीले रंग के यूरिन का मतलब है शरीर में द्रव्य की कमी है और पानी अधिक पीने की आवश्यकता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget