एक्सप्लोरर

Tips for relief: क्या पीठ दर्द आपको बना रहा है असहाय? राहत के लिए आजमाएं ये टिप्स

पीठ में तीव्र दर्द मजबूत इंसान को भी असहाय बना देता हैकुछ टिप्स की मदद से समस्या पर काबू पाया जा सकता है

पीठ का दर्द शहरी लोगों की आर्थोपेडिक समस्याओं में से एक प्रमुख समस्या है. घर से काम करने के साथ दर्द लॉकडाउन के बाद ज्यादा बढ़ गया है. पीठ का दर्द मुख्य रूप से खराब आसन के चलते होता है. आपके बैठने की पोजिशन से पीठ दर्द का अनुमान लगाया जा सकता है.  ज्यादा समय गुजरने पर दर्द बढ़कर गर्दन और सिर तक पहुंच जाता है. पीठ के दर्द का खतरा कुछ खास पौष्टिक तत्वों की कमी, तनाव और गतिहीन जीवन शैली से भी बढ़ता है.

पीठ दर्द से लड़ने की टिप्स

आसन ठीक करें

सिर, कंधा और कमर को सीधी रेखा में रखें. आगे की तरफ झुकाने से बचें. बैठने की सही पोजिशन आपके दर्द को कम करने में मददगार साबित होगी. तीन सप्ताह के प्रयास से ठीक आसन खुद ब खुद काबू में आ सकता है.

बार-बार ब्रेक

पीठ का दर्द मुख्य रूप से ज्यादा बैठने से उठता है. इसलिए, जरूरी है कि बार-बार ब्रेक लिया जाए. पीठ दर्द के मरीजों की अक्सर शिकायत हर दिन कंप्यूटर पर 8-10 घंटे बैठने की होती है. आदर्श रूप में हर 45 मिनट से एक घंटे के बाद 30 सेकंड से लेकर एक मिनट का ब्रेक लिया जा सकता है. कुछ लोग काम में इतने मशगूल हो जाते हैं कि मामूली ब्रेक लेने का भी उन्हें याद नहीं रहता. इसलिए, बेहतर है कि प्रमुख रणनीति के तौर पर मोबाइल में रिमाइंडर सेट कर लेें. जिससे हर एक घंटे पर ब्रेक लेने की याद ताजा हो सके.

व्यायाम

मामूली ब्रेक के दौरान हल्का व्यायाम भी करना चाहिए. व्यायाम का फोकस गर्दन, कंधा और पीठ पर होना चाहिए. पेट के बल लेटकर दोनों हाथों को तिरछा कर शरीर को स्ट्रेच करें. याद रहे आपका सिर बेड या चौकी से नहीं सटना चाहिए. रीढ़ की हड्डी में खिंचाव को दूर करने के लिए कुर्सी पर बैठकर गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं.फिर आगे की तरफ वापस आएं. इस तरह कई बार व्यायाम को दोहराएं. इसके अलावा, फिजियोथेरेपिस्ट आपको उचित व्यायाम का तरीका बता सकता है.

पानी

पीठ दर्द का मुकाबला करने के लिए जरूरी है कि खुद को रिहाइड्रेट रखा जाए क्योंकि डिहाइड्रेशन मांसपेशियां में खिंचाव और पीठ समेत गर्दन की अकड़ पैदा करता है. हालांकि, रोजाना पानी पीने की मात्रा की निर्भरता कई फैक्टर पर होती है. फिर भी, आप एक दिन में 3 लीटर पानी पी सकते हैं.

सोने की पोजिशन

अच्छी नींद पीठ दर्द कम करने में चमत्कार कर सकती है. दूसरी तरफ, खराब सोने का आसन अक्सर दर्द उभारने को प्रेरित करता है. आपकी नींद के साथ गर्दन, पीठ दर्द में बिस्तर की भी भूमिका होती है. इसलिए, आपको ठोस गद्दे पर और ऐसी पोजिशन में सोना चाहिए जहां आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी रह सके. अच्छी तकिया का होना भी बहुत जरूरी है. तकिया तटस्थ स्थिति में आपकी गर्दन को काबू में रखता है. सोने की सबसे अच्छी पोजिशन बाएं तरफ या सीध में सोना है. जबकि, पेट के बल सोने की आदत आम तौर से पीठ दर्द को बढ़ाती है.

फिजियोथेरेपी

अगर आप लंबे समय से पीठ दर्द का सामना कर रहे हैं, तो फिजियोथेरेपिस्ट से मुलाकात करना चाहिए. उचित मुआयना के बाद, फिजियोथेरेपिस्ट रीढ़ की हड्डी की लामबंदी, नरम ऊत्तकों की रिलीज और मशीन आधारित इलाज को चुनेगा. इसके अलावा, उचित व्यायाम की भी जानकारी देगा. उसकी मदद से आपको आसनीय सुधार का मार्गदर्शन मिलेगा. लंबे समय के लिए उसका सुझाव इलाज की सबसे अहम रणनीति साबित होगी.

Winter Superfoods: सर्दी में इन फूड के सेवन से बढ़ेगी इम्यूनिटी, लंबे समय बीमारी से भी करेंगे महफूज

Bigg Boss 14: पवित्रा पुनिया और निक्की तम्बोली से भिड़े राहुल वैद्य, बिग बॉस ने घर में किया बंटवारा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget