एक्सप्लोरर

एक किडनी के सहारे काटी जा सकती है जिंदगी लेकिन अपनी डाइट से इन चीजों को कर दें गुडबाय

किडनी डोनेट (Kidney Donate) करने वाले इन बातों का ख्याल रखें नहीं तो आने वाले समय में हो सकती हैं मुश्किलें.

बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी के नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी (Kidney Transplant Surgery) सफल हो गया है. उनकी बेटी रोहिणी ने उन्हें अपना एक किडनी डोनेट किया है. ऐसे में किडनी से जुड़े कई सवाल गूगल पर सर्च किया जा रहा है. जैसे क्या एक किडनी के सहारे इंसान पूरी जिंदगी काट सकता है. किडनी डोनर को किन बातों का ख्याल रखना पड़ता है. तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण सवाल जिसे किडनी लगाई जाती है उस व्यक्ति को किन- किन बातों का ख्याल रखना पड़ता है ताकि आने वाली जिंदगी अब उसकी ठीक से गुजरे. अपने आर्टिकल के जरिए  आज हम आपको ऐसे कई सारे सवालों को जवाब देंगे.

किडनी डोनेट करना छोटी बात नहीं

एक व्यक्ति के शरीर में दो किडनी होते हैं. किडनी का काम ही होता है शरीर के खून को साफ करना साथ ही शरीर की गंदगी को साफ करके बाहर निकालती है. आप इसे ऐसे समझिए यह एक फिल्टर की तरह है. जो शरीर की गंदगी को साफ करने का काम करती है. ऐसे कई लोग हैं जो जरूरत पड़ने पर अपने परिवारवालों के लिए किडनी डोनेट कर देते हैं लेकिन यह एक बड़ी बात है. क्योंकि जो व्यक्ति किडनी डोनेट करता है उसकी जिंदगी भी काफी ज्यादा बदल जाती है और उसे भी आगे आने वाली जिंदगी में कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है. 

क्या एक किडनी के सहारे काटी जा सकती हैं पूरी जिंदगी

किडनी स्पेशलिस्ट के मुताबिक एक व्यक्ति के पास दो किडनी होते हैं. लेकिन जब कोई व्यक्ति अपनी एक किडनी डोनेट कर देता है तो फिर अब बची हुई एक किडनी का काम ज्यादा बढ़ जाता है. आप इसे समझिए कि शरीर को साफ करने का पूरा भार एक किडनी के ऊपर पड़ जाता है. एक किडनी का फंक्शन बढ़ जाता है. और आप अगर अपनी लाइफस्टाइल और डाइट ठीक रखें तो एक किडनी के सहारे भी नॉर्मल जिंदगी जी सकते हैं. 
कई लोगों में जन्म से ही एक ही किडनी काम करती है. कहने का मतलब यह है कि ऐसे लोगों के पास दो किडनी होती है लेकिन काम एक ही किडनी करती है. 

किडनी डोनेट करने वाला व्यक्ति हेल्दी होना चाहिए

किडनी डोनेट करने वाला व्यक्ति अगर हेल्दी है तो समझ जाइए आने वाले समय में भी कोई दिक्कत नहीं होगी औऱ नॉर्मल लाइफ बिता सकता है. वहीं अगर किसी व्यक्ति ने 30-40 के बीच किडनी डोनेट करता है तो इसका मतलब वह एकदम हेल्दी है और आने वाले 20-25 साल तक कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. 

किडनी डोनेट करने का सही उम्र
किडनी डोनेट का सही उमर् होता है 30-40 के बीच का. लेकिन अब 60-65 साल के लोग भी किडनी डोनेट करते हैं. क्योंकि आजकल किडनी डोनेट करने वाले लोग मिलते कहा है.

किडनी डोनर को इन बातों का रखना होता है ख्याल
किडनी डोनेशन के बाद डोनर को इन बातों का ख्याल रथना बेहद जरूरी है. जैसे 6 हफ्तों तक आपको कोई भी भारी सामान नहीं उठाना है. कोई भी टफ एक्सरसाइज नहीं करना है या ज्यादा दौड़ भाग वाले काम नहीं करना है. 

किडनी डोनर को अपने डाइट का रखना है खास ख्याल
किडनी डोनेशन करने के बाद डोनर को एक बात का हमेशा ख्याल रखना है वह यह कि उन्हें अपनी लाइफस्टाइल एकदम शानदार रखनी है. यानि उन्हें शराब, कैफीन और हाई प्रोटीन खाना नहीं खाना है. इन सभी चिजों को पचाने के लिए किडनी पर भार ज्यादा पड़ता है.

ये भी पढ़ें: 'इसे गालों पर लगाने के लिए गट्स चाहिए' मक्खन जैसी स्मूद स्किन के लिए चेहरे पर ये लगाती हैं सारा अली खान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget