एक्सप्लोरर

जिम और डायटिंग से थक गए हैं तो जानें उन तीन मसालों के बारे में जो घटा सकते हैं आपका वजन

मसाले ना केवल आपके खाने में जायके भरते हैं बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल रखते हैं. मसाले आपके डाइजेशन को अच्छा बनाते हैं और वजन घटाने में भी मदद करते हैं.

मसाले ना केवल आपके खाने में जायके भरते हैं बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल रखते हैं. मसाले आपके डाइजेशन को अच्छा बनाते हैं और वजन घटाने में भी मदद करते हैं. इस खबर में हम आपको ऐसे तीन मसालों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से आप जल्दी ही अपना वजन कम कर सकते हैं. इसके लिए ना तो आपको जिम जाने की जरूरत है और ना ही डायटिंग करने की आवश्यकता है.

दालचीनी

सबसे पहले बात सिनेमन की जिसे दालचीनी भी कहा जाता है. इसका इस्तेमाल सब्जी आदि में किया जाता है. थोड़ा तीखा और थोड़ा मीठा स्वाद रखने वाला ये मसाला आपके वजन को भी नियंत्रित रखता है. जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. अगर आप चर्बी कम करने के लिए सोच रहे हैं तो आपको दालचीनी का पानी पीना चाहिए. ये पानी आपके एपीटाइट को ठीक करता है, ब्लड शुगर को सही करता है और आपके मेटाबॉलिज्म को बढाता है.

क्या आप एयरटेल के यूजर हैं? अगर हैं तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़िएगा

कैसे बनाएं दालचीनी का पानी

एक गिलास पानी में थोड़ी सी दालचीनी डाल कर उबाल लें. सोने से थोड़ा पहले इस पानी को पी लें. अगले एक महीने में ही आपको इसके नतीजे दिखाई देने लगेंगे.

अजवाइन

अब बात अजवाइन की जिसे सदियों से अपने मेडिकल फायदों के लिए जाना जाता है. ये मसाला हर भारतीय किचन में मिलता है. इसे ठंड के मौसम में खास तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. ये मसाला वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है. ये आपके हाजमे को बेहतर बनाता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है.

आपके फोन से तस्वीरें चोरी कर रहे हैं ये 29 एप्स, कहीं आपके फोन में तो इंस्टॉल नहीं हैं

कैसे बनाएं अजवाइन का पानी

अजवाइन के पानी को बनाना बहुत आसान है. 25 ग्राम अजवाइन लें और रात भर के लिए एक पानी के गिलास में डाल दें. अगली सुबह इसे पी लें. अगर स्वाद पसंद ना आए तो इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं. एक महीने में ही आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे.

जीरा

जीरा ना केवल अधिकतर सब्जियों में डाला जाता है बल्कि इसे तो दालों और चावलों में भी इस्तेमाल किया जाता है. जीरा हाजमे को ठीक करता है, कब्ज से बचाता है और शुगर को भी ठीक रखता है. ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है और तो और वजन कम करने में भी मददगार है.

जीरे का पानी

एक चम्मच जीरे को एक गिलास पानी में उबाल लें. इस पानी को दिन भर में घूंट घंट करके पीते रहें. दूसरा तरीका ये है कि रात भर आप जीरे को पानी में भिगो दें और फिर खाली पेट इस पानी को पी लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget