एक्सप्लोरर

सिर्फ रात में दिखाई देते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 90 फीसदी लोग करते हैं नजरअंदाज

Kidney Damage Symptoms at Night : किडनी में खराबी होने पर शरीर में कई तरह के संकेत दिखते हैं. आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में-

Kidney Damage Symptoms at Night : किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जिससे खून को फिल्टर करने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर के पानी और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है. ऐसे में अगर किडनी खराब हो जाए या किडनी ढंग से कार्य न करे, तो इसका असर धीरे-धीरे पूरे शरीर पर दिखने लगता है. मुख्य रूप से रात के समय कुछ लक्षण अधिक स्पष्ट रूप से नजर आते हैं, जो किडनी डैमेज की ओर इशारा करते हैं. अगर समय रहते इन लक्षणों पर ध्यान न दिया जाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. आइए जानते हैं रात में दिखाई देने वाले किडनी डैमेज के लक्षण?

रात में बार-बार पेशाब आना

किडनी में गड़बड़ी की स्थिति में रात के समय बार-बार पेशाब आ सकता है. बार-बार पेशाब आना किडनी की कार्यक्षमता में गिरावट का संकेत हो सकता है. हेल्दी किडनी यूरिन को कंट्रोल करती हैं, लेकिन जब ये डैमेज हो जाती हैं, तो पेशाब बार-बार आने लगता है. 

ये भी पढ़ें - AI की मदद से कैसे पैदा हुआ दुनिया का पहला बच्चा, जानें क्या है ये नया IVF ट्रीटमेंट

पैरों और टखनों में सूजन

किडनी खराब होने पर शरीर में सोडियम का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे पानी रुकने लगता है और पैरों, टखनों और हाथों में सूजन आने लगती है. यह सूजन रात में अधिक महसूस हो सकती है, मुख्यरूप से तब जब आप पूरे दिन थकान के बाद आराम कर रहे होते हैं.

रात में स्किन पर अधिक खुजली और जलन

किडनी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करती है, लेकिन अगर इसमें किसी तरह की गड़बड़ी हो जाए तो स्किन में गंदगी जमा हो सकती है, जिसकी वजह से रात के समय अधिक खुजली और जलन महसूस होती है. 

अनिद्रा और थकान महसूस होना

किडनी डैमेज की वजह से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे नींद न आने की परेशानी हो सकती है. इसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार नींद खुलने, बेचैनी या अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके साथ-साथ दिनभर थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होती है.

सांस लेने में होती है परेशानी

रात में लेटने पर कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है. यह किडनी फेलियर से जुड़ा एक गंभीर संकेत हो सकता है, क्योंकि फेफड़ों में फ्लूइड जमा हो जाता है. ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर की सलाह लें. 

ये भी पढ़ें - पैदा होते ही जरूर करवा लें बच्चे के ये टेस्ट, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget