एक्सप्लोरर

चाय या कॉफी पीकर लंबे समय तक जी सकती हैं डायबिटिक महिलाएं!

हाल ही में एक रिसर्च में दावा किया गया है कि जो महिलाएं डायबिटिक हैं यदि वे चाय या कॉफी पीती हैं तो लंबी उम्र तक जी सकती हैं.

नई दिल्ली: हाल ही में एक रिसर्च में दावा किया गया है कि जो महिलाएं डायबिटिक हैं यदि वे चाय या कॉफी पीती हैं तो लंबी उम्र तक जी सकती हैं. जानिए क्या कहती है रिसर्च.

क्या कहती है रिसर्च- रिसर्च के मुताबिक, दुनियाभर 80% से अधिक लोग कैफीन का सेवन करते हैं जो कि ज्यादातर कॉफी और चाय से जरिए लेते हैं. उम्र और देश के आधार पर औसतन कॉफी की खपत प्रति दिन 100 मिलीग्राम से 300 मिलीग्राम है.

क्यों की गई ये रिसर्च- कई शोधों में कॉफी पीने से मौत का खतरा कम होने के फायदों के बारे में बताया गया है लेकिन ये बहुत ही कम लोगों को पता है कि डायबिटीज से मरने वाले लोगों का कैसे फायदा पहुंचाती है.

कैसे की गई रिसर्च- शोधकर्ताओं ने 1999 से 2010 तक के 3,000 डायबिटीक पुरुषों और महिलाओं के कैफीन सेवन और डायबिटीज से होने वाली डेथ की जांच की. प्रति‍भागियों ने रिसर्च में भाग लेने के 24 घंटे के भीतर अपने कैफीन सेवन जिसे वे कॉफी, चाय और सॉफ्टड्रिंक के जरिए ले रहे थे, के बारे में बताया.

रिसर्च के नतीजे- 11 साल के अध्ययन के दौरान, 618 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो डायबिटिक महिलाएं रोजाना 100mg कैफीन यानि एक कप रोजाना कॉफी का पीती हैं उनमें उन महिलाओं के मुकाबले 51% तक मौत का खतरा कम हो जाता है, जो कैफीन का सेवन नहीं करती.

जो महिलाएं रोजाना 100 से 200 मिलीग्राम कैफीन का सेवन करती हैं उनमें 57% तक मौत का खतरा कम होता है. वहीं 200 मिलीग्राम यानि 2 कप कॉफी पीने वाली डायबिटीक महिलाओं में 66% तक मौत का खतरा कम होता है. रिसर्च में ये भी पाया गया कि डायबिटिक पुरुषों में कैफीन का सेवन करने के बाद भी कोई खास लाभ नहीं दिखा.

रिसर्च में देखा गया कि चाय से अधिक कैफीन का सेवन करने वाली महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों में कमी आई थी. चाय के जरिए कैफीन के सेवन से 80% कैंसर का खतरा कम होता है.

क्या कहते हैं शोधकर्ता- शोधकर्ताओं ने कहा कि यूं तो चाय का सेवन महिलाओं ने कम किया लेकिन अभी इस पर और अधिक रिसर्च की जानी चाहिए. हां, ये सही है कि महिलाओं के द्वारा कैफीन के सेवन से मौत की कमी आई है कि कैफीन का सेवन किसी भी रूप में किया गया हो.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget