एक्सप्लोरर

TB Cases: 2020 में सामने आए टीबी के 25% कम मामले, हालात सुधरे या टेस्टिंग कम रही, जानें यहां

TB Cases: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 2020 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक देश में टीबी के 18 लाख नए मामले आए हैं. एक्स्पर्ट्स के अनुसार टीबी की जांच में कमी के चलते इसके फैलने की संभावना बढ़ गई है.

TB Cases: साल 2019 के मुकाबले 2020 में टीबी के मामलों में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में इसकी जानकारी दी. हालांकि एक्स्पर्ट्स का मानना है कि टीबी के मामलों में इस कमी का मुख्य कारण कोरोना के चलते लगा लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंध है. एक्स्पर्ट्स के अनुसार इन प्रतिबंधों के चलते बहुत कम लोग हॉस्पिटल आए और टीबी की टेस्टिंग भी बेहद कम हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लोकसभा में दिए गए डेटा के अनुसार साल 2020 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक देश में टीबी के 18 लाख नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. जबकि साल 2019 में इसके 24 लाख मामले रिपोर्ट किए गए थे. बता दें कि, भारत में कोरोना का पहला मामला साल 2020 में जनवरी महीने के अंत में सामने आया था. मार्च से देशभर में कोरोना की पहली लहर की शुरुआत हो गई थी. जिसके बाद 24 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था. 

कोरोना संक्रमण के डर से लोग नहीं गए हॉस्पिटल  

नई दिल्ली टीबी सेंटर के निदेशक डॉक्टर केके चोपड़ा के अनुसार, "लॉकडाउन के दौरान लोग टीबी की टेस्टिंग के लिए हॉस्पिटल नहीं जा पाए. साथ ही उस दौरान कोरोना संक्रमण का भी होने का भी डर था, जिसकी वजह से कोई भी हॉस्पिटल नहीं जाना चाहता था. यहीं नहीं, हमारे स्टाफ को भी हॉस्पिटल आने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके चलते टीबी की रोजाना की टेस्टिंग में भी कमी आई थी."

साथ ही उन्होंने कहा, "इस दौरान मरीजों के सेंपल कलेक्ट करने के लिए हमने प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों की भी मदद ली. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान टीबी की टेस्टिंग को लेकर हमारी तैयारी पहले से बेहतर थी, अब यदि आगे कोविड के मामले दोबारा बढ़ते हैं तो हम उसके लिए अच्छे से तैयार हैं." 

ओपीडी बंद होने के चलते भी टीबी के कम मामले हो पाए रिपोर्ट 

लॉकडाउन और उसके बाद भी लंबे समय तक हॉस्पिटल में ओपीडी की सुविधा भी बंद रही. इसके चलते भी इस दौरान टीबी के कम मामले रिपोर्ट हो सके थे. एम्स के डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनोलॉजी के पूर्व हेड डॉक्टर जीसी खिलनानी के अनुसार, "लॉकडाउन के दौरान सभी हॉस्पिटल में ओपीडी सुविधा बंद थी. इसकी वजह से भी टीबी के कम मामले रिपोर्ट हो सके थे. टीबी ही नहीं इस दौरान अन्य बीमारियों के भी कम मामले आमने आ पाए थे."

यह भी पढ़ें 

Rahul Gandhi Twitter Account: ट्विटर ने किया राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड, रेप पीड़िता के माता-पिता का फोटो किया था ट्वीट

संसद में बिजली विधेयक 2020 पेश करने को लेकर सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, दर्ज कराया विरोध

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget