एक्सप्लोरर

पैरों में रहती है सूजन, तो तुरंत करा लें ये दो जरूरी जांच, वरना बढ़ती चली जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी से जुड़ी दिक्कतों को पहचानने के लिए शरीर पर उभरने वाले कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है. आप दो ईज़ी टेस्ट करवा के इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपकी किडनी हेल्दी है या नहीं.

World Kidney Day: पैरों और टखनों में लगातार सूजन का रहना किडनी से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है. अगर पांव को उंगलियों से दबाने पर उस हिस्से पर गड्ढा या डिंपल बन जाता है तो आपको अब सावधान हो जाना चाहिए और इस लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ये किडनी में पैदा हो रहीं परेशानियों का सिग्नल भी हो सकता है. एक रिपोर्ट बताती है कि लगभग 30 प्रतिशत किडनी के मरीज डॉक्टर के पास तब जाते हैं, जब काफी देर हो चुकी होती है. फिर इलाज के लिए सिर्फ दो ही ऑप्शन बचते हैं, पहला डायलिसिस और दूसरा किडनी ट्रांसप्लांट. 

किडनी से जुड़ी दिक्कतों को पहचानने के लिए शरीर पर उभरने वाले कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है. एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, आप दो ईज़ी टेस्ट करवा के इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपकी किडनी हेल्दी है या नहीं. आइए जानते हैं...

आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को किडनी से जुड़ी दिक्कतें होती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर ब्लड वैसल्स को संकुचित कर सकता है, जिससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है. डायबिटीज के मरीजों में ब्लड के लिए एक्सट्रा शुगर को फिल्टर करने के लिए किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है. किडनी के खराब होने का सबसे पहला लक्षण वॉटर रिटेंशन है, जो सूजन पैदा करने का कारण बनता है. अगर आप अपने पैरों या टखनों में सूजन महसूस कर रहे हैं तो तुरंत जाच कराना ही बेहतर रहेगा.

कैसे चलेगा किडनी की बीमारी का पता?

कंप्रिहेंसिव वैश्कुलर केयर वैस्कुलर टेस्टिंग के जरिए ये पता लगाता है कि शरीर का कौन सा सर्कुलेटरी सिस्टम प्रभावित है. ब्लड टेस्ट के जरिए ये निर्धारित किया जाता है कि सूजन किडनी की बीमारी की वजह है या नहीं. पैरों में सूजन का होना किडनी की बीमारी के सबसे आम लक्षणों में से एक माना जाता है. गुरुत्वाकर्षण यानी ग्रेविटी एक्सट्रा फ्लूड को पैरों की ओर खींच लेती है, जिससे सूजन पैदा हो जाती है. इस स्थिति से बचने के लिए आप अपने पैरों को कुछ समय तक ऊपर करके रख सकते हैं. हालांकि बार-बार ये समस्या होने पर आपको डॉक्टर का रुख करना चाहिए. किडनी की बीमारी का पता लगाने के लिए आप दो टेस्ट करवा सकते हैं.

इन दो टेस्ट से किडनी की स्थिति का लगाएं पता

1. ब्लड टेस्ट: ब्लड टेस्ट क्रिएटिनिन कंसंट्रेशन की जांच करता है, जैसे- किडनी के फंक्शन का घटना, क्रिएटिनिन का बढ़ना.

2. यूरिन टेस्ट: यूरिन टेस्ट यूरिन में एल्ब्यूमिन की जांच करता है. इसका होना किडनी के खराब होने का संकेत देता है.

पैरों या टखनों में किसी भी तरह की सूजन को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि छोटी दिखने वाली दिक्कतें ही कई बार बड़ा रूप ले लेती हैं. किडनी से जुड़ी दिक्कतों का पता लगाने के लिए आप यूरिन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसे कुछ टेस्ट करवा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: World Kidney Day: पानी पीना अच्छी बात...मगर ज्यादा पीना किडनी के लिए खतरनाक, जानिए रोजाना कितना पानी पीना सही?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget