एक्सप्लोरर

संतान की चाह पूरी करना हुआ आसान, सरोगेसी के नियम में बदलाव, जानें क्या मिली राहत

Surrogacy: सरोगेसी के कानून में फिर से संशोधन करके सरकार ने पेरेंट बनने की ख्वाहिश रखने वाले दंपतियों को एक बड़ी राहत दी है.

Surrogacy Rule: सरोगेसी के जरिए संतान की चाह पूरी करने वालों के लिए एक खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने सरोगेसी के नियमों में बदलाव करते हुए डोनर के एग और स्पर्म लेने की इजाजत दे दी है. पिछले साल सरोगेसी में नियम 7 के चलते डोनर से एग या स्पर्म लेने पर रोक लगी थी जिसके चलते दंपति को केवल अपने ही एग औऱ स्पर्म यूज करने का नियम लागू कर दिया गया था. लेकिन अब इस नियम में बदलाव हो गया है और संतान की चाह रखने वाले दंपति डोनर से एग और स्पर्म ले सकेंगे.
 
इन नियमों में हुए बदलाव 
केंद्र सरकार ने सरोगेसी (विनियमन) नियम, 2022 में संशोधन करके ये बदलाव किया है. इस नियम के तहत बच्चे की चाह रखने वाले मां बाप अगर किसी मेडिकल कंडीशन के चलते खुद के एग और स्पर्म का यूज करने में अक्षम हैं तो वो डोनर की मदद ले सकते हैं.कहा जा रहा है कि इस बदलाव के चलते मां बाप बनने में असमर्थ लाखों दंपत्तियों को संतान सुख मिल सकेगा. 
 
आंकड़े कहते हैं कि भारत में अधिकतर कपल  नैचुरली कंसीव ना कर पाने, गर्भपात और आईवीएफ के फेल होने के बाद सरोगेसी की मदद लेते आए हैं. फिलहाल की स्थिति ये थी कि सरोगेसी की मदद लेने वाले कपल के पास दोनों गैमेट (एग और स्पर्म) होने चाहिए. यानी एग और स्पर्म दोनों होने चाहिए. अब ऐसा कई बार होता है कि कपल में से एक साथी किसी मेडिकल कंडीशन के जरिए एग या स्पर्म देने में नाकामयाब बोता है और इसी के चलते कपल के लिए पेरेंट बनना मुश्किल हो जाता है. लेकिन नए नियम में अगर एग या स्पर्म उपलब्ध नहीं है तो आप डोनर की मदद लेकर मां बाप बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. 
 
नए नियम में कहा गया है कि सरोगेसी के लिए डोनर की मदद लेने से पहले डिस्ट्रिक मेडिकल बोर्ड से ये सर्टिफाइड करवाना होगा कि कपल में से कोई एक किसी मेडिकल कंडीशन के चलते अपने एग या स्पर्म देने में असमर्थ है. इसके साथ ही ये भी शर्त है कि डोनर का यूज तभी किया जा सकेगा जब कपल में से कोई एक अपने गैमेट जरूर दे. अगर कोई अकेली महिला, डिवोर्सी महिला या विधवा महिला सरोगेसी के जरिए मां बनना चाहती है तो उसे अपना एग और डोनर का स्पर्म यूज करने की इजाजत है. आपको बता दें कि एक नोटिफिकेशन जारी करके केंद्र सरकार ने पिछले साल सरोगेसी में डोनर गैमेट पर रोक लगा दी थी. इसके बाद इसमें बदलाव के लिए अदालतों में ढेरों पुर्नविचार याचिकाएं दायर की गई. इन याचिकाओं पर गौर करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इस संशोधन पर फिर से विचार करने की सलाह दी थी.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget