एक्सप्लोरर

गॉगल लवर्स दिन में इस समय न पहनें चश्मा, आपकी नींद ने जुड़ी है वजह

धूप का चश्मा पहनना बहुत जरूरी है. यह आपकी आंखों को कई तरह की हानिकारक बीमारियों से बचाता है. हालांकि गलत समय पर इसे पहना तो नींद डिस्टर्ब हो सकती है.

गॉगल पहनने का समय आ गया है क्योंकि सूरज की तपिश से अब आंखें चौंधियाने लगी हैं. साथ ही तेज हवा के कारण धूल के कण भी आंखों में आने लगे हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग गॉगल लगाने लगे हैं. यह जरूरी भी है क्योंकि गॉगल यूवी रेज से आंखों को सुरक्षा मिलती है. हालांकि दिन में हर समय गॉगल पहनकर रखने से नींद का पैटर्न भी डिस्टर्ब हो सकता है. यह बात एक रिसर्च में सामने आई है. इसलिए आपको पता होना चाहिए कि दिन में किस समय आपको धूप में बिना गॉगल के रहना चाहिए...

इस समय न पहनें गॉगल

हालांकि सुबह से ही धूप तीखी होने लगी है. लेकिन फिर भी सुबह के समय आपको धूप में चश्मा नहीं पहनना चाहिए. बल्कि सूरज की सुनहरी रोशनी में कुछ समय बिताना चाहिए. रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि जो लोग सुबह की गुनगुनी धूप में समय बिताते हैं, उन्हें रात में अच्छी और गहरी नींद आती है. 

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सुबह की धूप के कारण बॉडी की बायोरिद्म मेंटेन रहती है. यदि आप सुबह की गुनगुनी धूप में आप गॉगल लगा लेते हैं तो यह बायोरिद्म डिस्टर्ब होती है. इसलिए सुबह को 10 बजे के बाद ही आपको गॉगल पहनने चाहिए क्योंकि आमतौर पर 10 बजे तक की धूप सहन करने योग्य होती है.

सनग्लासेस हों ऐसे 

आमतौर पर आप फैशन और फेसकट के आधार पर गॉगल खरीदते हैं. लेकिन सिर्फ इतना काफी नहीं है. बल्कि आपको इनके साइज पर भी ध्यान देना चाहिए. ताकि यह आपकी आंखों को यूवीए और यूवीबी रेज से प्रॉटेक्ट कर सकें. 

गॉगल के टैग पर ये बात जरूर चेक करें कि ये आपको हानिकारक रेज से 99 या 100 पर्सेंट सुरक्षा देने की बात करें. ऐसे में आपके लिए 'बिगर इज द बेस्ट' थिअरी पर ध्यान दें. यानी जितने बड़े सनग्लासेस हों, उतना बेहतर है.

क्या कहती है स्टडी?

साल 2014 में यूएस नैशनल आई इंस्टिट्यूट की ओर से यूवी रेज के असर पर प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि यूवी रेज आंखों में मौजूद प्रोटीन को डैमेज करती हैं. अगर आप यह प्रोटीन लंबे समय तक डैमेज होता रहे तो मोतियाबिंद, आंशिक अंधापन, आंखों में चकत्ते यानी मैक्यूला का व्यपजनन की समस्या हो सकती है. इस समस्या के कारण उम्र बढने के साथ अंधेपन की समस्या बढ़ सकती है.

अमेरिकन आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर रेबेका टेलर के अनुसार, यूवी रेज के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि इन्हें देखा नहीं जा सकता और ये सीधे आपकी आंखों में पेनिट्रेट होती रहती हैं. खासतौर पर उस समय जब सूरज की धूप अपने चरम पर होती है. इसलिए आपको तेज धूप में सनग्लासेस जरूर पहनने चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

यह भी पढ़ें: ये लक्षण हैं इस बात का संकेत, आपके शरीर में बढ़ गई है कफ की मात्रा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
Monsoon Diseases: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाली 7 बीमारियां कौन-सी, इनसे बचने के आसान उपाय क्या?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget