एक्सप्लोरर

फलों के अलावा इन चीजों में भी खूब होता है पानी, गर्मियों में खाना बेहद फायदेमंद

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना है तो सिर्फ फलों पर निर्भर न रहें. हमारे किचन में कई ऐसी सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स हैं, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं.

Summer Hydration Foods: गर्मी का मौसम में प्यास खूब लगती है. पानी की कमी से शरीर को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. पानी के अलावा कई फल शरीर को पर्याप्त पानी देने में मदद करते हैं. ज्यादातर लोग हाइड्रेटेड रहने के लिए सेकेंड ऑप्शन फलों को ही चुनते हैं. तरबूज, खीरा या नारियल पानी पीकर बॉडी को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई दूसरी चीजें भी शरीर को ठंडक देने का काम कर सकती हैं. ये पानी से भरपूर होती हैं. आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही 7 चीजों के बारें में जो फलों जितनी ही हाइड्रेटिंग हैं. 

1. लौकी (Bottle Gourd)

लौकी में 92% तक पानी होता है. यह पेट के लिए बेहद हल्की, ठंडी और अच्छी तरह पचने वाली होती है. गर्मियों में लौकी की सब्जी, रायता या जूस पीना बहुत फायदेमंद रहता है.

2. ककड़ी (Cucumber)

ककड़ी फाइबर और पानी दोनों से भरपूर होती है. इसे कच्चा खाने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और हाइड्रेशन बना रहता है. ये गर्मी में त्वचा को भी निखारने का काम करती है.

3. सलाद पत्ता (Lettuce)

सलाद पत्ते में 95% तक पानी होता है. इसे आप सलाद, सैंडविच या रैप्स में डाल सकते हैं. ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पेट भी साफ रखता है. इससे पानी की कमी पूरी होती है.

यह भी पढ़ें : क्या होती है बच्चों को लगाई जाने वाली पेनलेस वैक्सीन, जानें इसके फायदे और नुकसान

4. प्याज (Onion)

प्याज में भी पानी की मात्रा काफी होती है और यह गर्मी में शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है. कच्चा प्याज खाने से लू से बचाव होता है. इसे सलाद या चटनी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. भुट्टा (Sweet Corn)

भुट्टा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें भी काफी मात्रा में पानी होता है. यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ आपको हाइड्रेट भी रखता है. इससे शरीर को काफी पावर मिलती है और वह बीमार कम पड़ता है.

6. दही (Curd)

गर्मियों में दही एक नेचुरल कूलेंट की तरह काम करता है. यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करता है. रायता, लस्सी या दही-चावल, इसे किसी भी रूप में ले सकते हैं. इसके फायदे ही फायदे मिलते हैं.

7. छाछ (Buttermilk)

गर्मियों में छाछ भी खूब पसंद किया जाता है. इसमें पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स दोनों होते हैं. यह पेट को ठंडा रखता है और शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है. गर्मियों में रोजाना एक गिलास छाछ पीने से डिहाइड्रेशन नहीं होता और एनर्जी भी बनी रहती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget