एक्सप्लोरर

इंटरनेट की स्पीड होगी जितनी तेज मोटापे का उतना ही तेजी से शिकार हो सकते हैं आप, स्टडी में हुआ खुलासा कर देगा हैरान

मोटापे को लेकर दुनिया भर में कई सारी रिसर्च की जा चुकी हैं, जिसमें से एक में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है और बताया गया है कि जितना तेज आपका इंटरनेट कनेक्शन होगा उतनी ही तेजी से मोटापा भी बढ़ सकता है.

High internet leads to obesity: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो इंटरनेट (Internet) का इस्तेमाल करते हुए घंटों समय बिताते हैं और हाई स्पीड नेटवर्क का इस्तेमाल करके नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम पर देर रात तक बैठकर बिंज वॉच करते हैं? तो सावधान हो जाइए ऑस्ट्रेलिया में हुई एक नई रिसर्च के मुताबिक फास्ट इंटरनेट कनेक्शन मोटापे (Obesity) की दर को बढ़ा रहा है.

जी हां, ऑस्ट्रेलिया में हाउसहोल्ड, इनकम और लेबर डायनैमिक्स (HILDA) सर्वे की स्टडी में 2006 से 2019 तक हाई स्पीड इंटरनेट को ट्रैक किया गया, इसके रिजल्ट में यह बात सामने आई है कि जितना फास्ट इंटरनेट कनेक्शन हुआ उतना ज्यादा लोगों का वजन बढ़ा है. 

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

मोटापे से कैसे कनेक्ट है फास्ट इंटरनेट 

एक्सपर्ट्स ने फास्ट इंटरनेट और मोटापे के बीच लिंक को इनएनएक्टिव बिहेवियर से समझाया. उनका कहना है कि हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन होने के कारण लोग इसमें इतना ज्यादा बिजी हो जाते हैं कि शारीरिक रूप से इनएक्टिव हो जाते हैं. फिजिकली एक्टिव ना होने के कारण ही उनका वजन बढ़ने लगता है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाई एंड स्पीड इंटरनेट के कारण हम शोज या ऑनलाइन चीजें देखने में घंटों समय बर्बाद कर देते हैं और फिजिकल एक्टिविटी जीरो होने लगती है. इससे मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है और इसका रिजल्ट होता है मोटापा. बिंज वॉच करते हैं तो बैठे रहने के साथ-साथ कुछ ना कुछ स्नैक्स भी खाते रहते हैं, जो खाने की आदत भी मोटापे को बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

इस तरह ब्रेक करें यह साइकिल 

अब बात आती है कि इंटरनेट और मोटापे के इस लिंक को कैसे तोड़ा जाए? तो लोगों को इंटरनेट के कारण उनकी बड़ी हुई इनएक्टिविटी को पहचानना जरूरी है, ताकि वह स्क्रीन टाइम के बीच-बीच में ब्रेक लें और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ही फिजिकल एक्टिविटी भी करते रहें.

अगर आप हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के बीच बैठकर अपने ऑफिस का काम करते हैं, टीवी मोबाइल पर समय बिताते हैं, तो उसके बीच-बीच में से ब्रेक जरूर लेते रहे. थोड़ी देर वॉक करें या कुछ एक्सरसाइज या एक्टिविटी करें, जिससे आपकी फिजिकल फिटनेस भी बेहतर हो. टीवी पर या मोबाइल पर बिंज वॉच करते समय हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन चुनें और तला भुना खाने से बचें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget