एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया से दूरी, हेल्थ के लिए जरूरी...! 15 मिनट के लिए फोन से बना लें दूरी, मिलेंगे कई फायदे- स्टडी

एक रिसर्च बताती है कि सोशल मीडिया का दिनभर में 15 मिनट इस्तेमाल नहीं करने से आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो सकता है.

सोशल मीडिया आजकल ज्यादातर लोगों के लिए बहुत जरूरी हो गया है. देश-दुनिया में क्या चल रहा है, इससे जुड़ी अधिकतर जानकारियां सोशल मीडिया के जरिए मिल जाती हैं. कुछ लोग इसका इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए तो कुछ पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया आपके स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव डाल सकता है? हम ना चाहते हुए भी कई बार इसकी वजह से चिंता, तनाव और डिप्रेशन में चले जाते हैं. एक रिसर्च बताती है कि सोशल मीडिया का दिनभर में 15 मिनट इस्तेमाल नहीं करने से आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार हो सकता है. 

जर्नल ऑफ टेक्नोलॉजी इन बिहेवियर साइंस में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, 15 मिनट तक सोशल मीडिया को इग्नोर करने से सर्दी, फ्लू, मौसा और वेरुका सहित इम्यून फंक्शन में औसतन 15 प्रतिशत सुधार देखा गया है. स्टडी ने यह भी दावा किया है कि इससे नींद की गुणवत्ता में 50 प्रतिशत सुधार हुआ है और 30 प्रतिशत कम डिप्रेशन देखा गया है. स्वानसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ साइकोलॉजी के प्रोफेसर फिल रीड ने कहा कि इन आंकड़ों से मालूम चलता है कि जब लोग अपने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम से कम करते हैं, तब उनकी जिंदगी में कई तरह के सुधार हो सकते हैं. उनकी फिजिकल हेल्थ और साइकोलॉजिकल हेल्थ को भी काफी फायदा मिल सकता है.

सोशल मीडिया और हेल्थ का कनेक्शन!

फिल रीड ने कहा कि अभी इस बात पर मुहर लगना बाकी है कि क्या वास्तव में सोशल मीडिया का स्वास्थ्य से कोई गहरा कनेक्शन है या नहीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कई बार कुछ लोगों के लिए लत बन जाता है और चिंता, डिप्रेशन और यहां तक कि कई बीमारियों का भी कारण बन सकता है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल जितना कम किया जाए, सेहत के लिए उतना ही बेहतर है. सोशल मीडिया पर कई बार हम दूसरों की उपलब्धियों को देखकर इनफीरियॉरिटी काम्प्लेक्स में चले जाते हैं या जलन की भावना पैदा होती है. इसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. हमारी मेंटल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होती है. 

ये भी पढ़ें: चीकू खाने से शरीर को एक-दो नहीं...मिलेंगे ये 5 फायदे, जानिए इस फल की क्या है खासियत?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget