एक्सप्लोरर

गले की खराश दूर करने के घरेलू उपाय, बदलते मौसम में अक्सर सताती है ये समस्या

गले में खराश होने की समस्या बेहद आम है. खासतौर पर जब मौसम बदल रहा होता है तो यह समस्या अधिक होती है.

गले की खराश एक सामान्य संक्रमण होता है. लेकिन खराश होने पर गले में हल्का दर्द और असहजता बनी रहती है. कई बार जलन का अहसास भी हो सकता है. यह समस्या मुख्य रूप से बदलते मौसम में परेशान करती है. इसके अतिरिक्त फ्रिज में रखी चीजों को बिना सामान्य तापमान पर लाए खाने से और बहुत ठंडा पानी पीने से भी गले में खराश की समस्या हो जाती है. इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है, यहां जानें...

गले में खराश होने पर ये समस्याएं होती हैं

  • बोलते समय गले में हल्का दर्द होना
  • आवाज में भारीपन होना
  • गले में खिचखिच होना
  • खाना निगलने में समस्या होना
  • पानी पीने में समस्या होना

बहुत प्रभावी हैं ये घरेलू नुस्खे

  • नमक के पानी से गरारे करें
  • मुलेठी को कैंडी की तरह चूसें
  • शहद का सेवन कर लाभ पाएं
  • काली मिर्च और मिश्री का सेवन करें

नमक के गरारे करने की विधि

नमक के पानी से गरारे करने पर आपको तुरंत लाभ मिलेगा. इसके लिए आपस सबसे पहले एक गिलास पानी को गुनगुना कर लें और फिर इस पानी में एक चौथाई चम्मच यानी 1/4 मात्रा में नमक डालकर मिला लें. 

मुलेठी का सेवन

मुलेठी एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि है. गले की खराश में भी यह वैसे ही तुरंत राहत देती है, जैसे खांसी होने पर. इसलिए जब भी आपको गले में खराश की समस्या हो आप मुलेठी का छोटा-सा पीस लेकर इसे मुंह में डालें और टॉफी की तरह चूसते रहें. आपको तुरंत राहत मिलेगी और सिर्फ एक से दो दिन में गले की खराश ठीक हो जाएगी.

शहद का सेवन करें

गले की खराश को दूर करने के लिए आप शहद का सेवन करें. शहद ऐंटीबैक्टीरियल और ऐंटीइंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है. इसका सेवन करने पर आपको तुरंत गले में राहत का अनुभव होगा. इतना ध्यान रखें कि शहद को चाटकर खाने पर अधिक लाभ मिलेगा. शहद का सेवन करने के साथ ही जब भी पानी पिएं तो गुनगुना पानी उपयोग करें.

काली मिर्च और मिश्री 

काली मिर्च और मिश्री का सेवन करके आप गले की खराश की ठीक कर सकते हैं. सबसे पहले मिश्री को पीसकर उसका चूर्ण बना लें. अब बराबर मात्रा में काली मिर्च का पाउडर और पिसी हुई मिश्री मिक्स करें. इस मिक्स का सेवन आपको दिन में दो से तीन बार करना है. एक बार में एक-चौथाई चम्मच का सेवन करें और इसे खाने के 30 मिनट तक पानी ना पिएं. पहली बार में ही आपको आराम मिलेगा और आपका गला जल्दी ही ठीक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

यह भी पढ़ें: एक ही दवाई से इस तरह ठीक करें सूखी और गीली खांसी

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
Global Warming Risk: 3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह
3°C ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने से 80 पर्सेंट बुजुर्गों पर मौत का खतरा, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget