एक्सप्लोरर

चेहरे पर लगाते हैं साबुन तो थोड़ा संभलकर... हो सकती हैं स्किन से जुडी ये 4 दिक्कतें!

स्किन एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप रोजाना अपने चेहरे को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको आज से ऐसा करना बंद कर देना चाहिए.

Soap Side Effects On Skin: ज्यादातर लोग अपने चेहरे को धोने के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ऐसे लोगों की तादाद भी कम नहीं है जो चेहरे को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. अधिकतर लोग इस बात से अनजान है कि चेहरे पर साबुन लगाने से स्किन बुरी तरह से खराब हो सकती है. भले ही साबुन एक पॉवरफुल क्लीन्जर है, फिर भी ये आपके चेहरे की रौनक को छीन सकता है. 

स्किन स्पेशलिस्ट्स के मुताबिक, साबुन सबसे खराब स्किन प्रोडक्ट्स में से एक है. ये न सिर्फ आपकी स्किन, बल्कि चेहरे से भी नमी छीन सकता है. स्किन एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप रोजाना अपने चेहरे को धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको आज से ऐसा करना बंद कर देना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से आपकी त्वचा रूखी, खुरदरी, बेजान हो सकती है और तो और नमी भी छिन सकती है.

साबुन के साइड इफेक्ट्स

साबुन स्किन पर जमी हुई गंदगी को रिमूव करने में मदद करता है. प्रदूषण की वजह से फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है और तो और डेड स्किन सेल को भी हटाता है. भले ही साबुन में इतनी सारी खूबियां हो, लेकिन फिर भी अपने चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से आपको हमेशा बचना चाहिए. आइए जानते हैं साबुन लगाने से आपकी स्किन को क्या-क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.

1. वक्त से पहले बुढ़ापा: साबुन में मौजूद केमिकल्स टॉक्सिन्स, बैक्टीरिया और बाकी गंदे पार्टिकल्स को स्किन की लेयर्स में गहराई तक जाने देते हैं. यही वजह है कि स्किन को नुकसान पहुंचने लगता है. चेहरे पर साबुन के लगातार इस्तेमाल से रेडनेस, ड्रायनेस, जलन, खुजली और झुर्रियां हो सकती हैं. 

2. स्किन के माइक्रोबायोम को पहुंचाता है नुकसान: त्वचा में अलग-अलग प्रकार के रोगजनक (पैथोजेन) पाए जाते हैं, जो स्किन की लेयर्स को हार्मफुल बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के अटैक से बचाते हैं. इन्हें स्किन माइक्रोबायोम के तौर पर भी जाना जाता है. साबुन में मौजूद केमिकल्स स्किन की एसिडिटी को कम करते हैं और बहुत सारे अच्छे जीवाणुओं को मार देते हैं. यही वजह है कि लोग अक्सर त्वचा पर सूजन, इनफेक्शन और पिंपल्स, फुंसियों और मस्सों जैसी समस्याओं का सामना करते हैं.

3. स्किन पोर्स को करता है ब्लॉक: साबुन के रेगुलर इस्तेमाल से त्वचा की सतह पर मौजूद छेद बंद हो सकते हैं. स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अधिकतर साबुन में फैटी एसिड होता है, जो स्किन पोर्स में जाकर जमा हो जाता है और उन्हें ब्लॉक कर देता है. इसकी वजह से ब्लैकहेड्स, ब्रेकआउट, इन्फेक्शन जैसी दिक्कतें पैदा होने लगती हैं.

4. छीन लेता है विटामिन: साबुन स्किन से उन विटामिन्स को भी छीन लेता हैं, जो इसे हेल्दी और फ्रेश रखने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि साबुन में मौजूद स्टॉन्ग केमिकल्स स्किन से विटामिन D को छीन लेते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या नॉर्मल सर्दी-जुकाम भी कोविड से लड़ने के लिए देते हैं इम्यूनिटी? सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget