एक्सप्लोरर

क्या नॉर्मल सर्दी-जुकाम भी कोविड से लड़ने के लिए देते हैं इम्यूनिटी? सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

कुछ लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए ऐसी एंटीबॉडीज हो सकती हैं, जो कोरोना वायरस के खिलाफ रिएक्टिव होती हैं. ये एंटीबॉडीज लोगों में तब बनी होगी, जब वो नॉर्मल सर्दी-जुखाम से संक्रमित हुए होंगे.

क्या नॉर्मल सर्दी-जुकाम से भी कोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी मिल सकती है? हर कोई कभी न कभी सर्दी-जुकाम की चपेट में आता है. अब सवाल उठता है कि क्या इनसे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है या नहीं. दरअसल नॉर्मल सर्दी-जुकाम भी उसी फैमिली के वायरस की वजह से होता है, जिससे कोरोना का संक्रमण होता है. एक अध्ययन में पाया गया है कि पिछले सर्दी-जुकाम से मिले इम्यून सेल्स कोरोना पैदा करने वाले वायरस से लड़ने में मदद कर सकते हैं. 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज की एक स्टडी के मुताबिक, कुछ लोगों में दूसरों की तुलना में मामूली कोरोना संक्रमण देखा जाता है. आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों में कोरोना के भयानक लक्षण देखने को मिलते हैं, जबकि कुछ लोगों को इस संक्रमण के लक्षणों का अनुभव तक नहीं होता. अब सवाल है कि कोरोना किसी को कम और किसी को ज्यादा नुकसान कैसे पहुंचाता है. 

मेमोरी सेल कैसे करती है काम?

दरअसल, जब हमारा शरीर किसी वायरस से लड़ता है जैसे कि सामान्य सर्दी, तो ये बीमारी से लड़ने वाली सेल्स को मेमोरी सेल्स के रूप में बनाए रखता है. अगली बार जब कोई व्यक्ति उसी तरह के वायरस की चपेट में एक बार फिर से आता है तो मेमोरी सेल उसे पहचान लेती है और वो फिर से बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हो जाती है. मेमोरी सेल इम्यून सिस्टम को बीमारी का मुकाबला करने के लिए एक शुरुआत देता है.

मेमोरी सेल्स वायरस से लड़ने में मददगार!

रिसर्चर्स की एक टीम ने इन मेमोरी सेल्स की पहचान करने के लिए ब्लड के सैंपल्स का टेस्ट किया. मेमोरी सेल्स SARS-CoV-2 वायरस को पहचान सकती है, जो कोविड-19 वायरस का कारण बनता है. रिसर्चर्स ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए और ज्यादा शोध की जरूरत है कि मेमोरी सेल्स कोविड-19 से लड़ने में कितनी बड़ी भूमिका निभाती हैं. 

कोरोना से लड़ने में एंटीबॉडी करती है मदद

हेल्थ रिसर्च जर्नल 'साइंस' में नवंबर 2020 में पब्लिश एक अन्य शोध के मुताबिक, कुछ लोगों खासकर बच्चों में कोरोना से लड़ने के लिए ऐसी एंटीबॉडीज हो सकती हैं, जो कोरोना वायरस के खिलाफ रिएक्टिव होती हैं. ये एंटीबॉडीज लोगों में तब बनी होगी, जब वो नॉर्मल सर्दी-जुखाम, वायरल फीवर आदि से संक्रमित हुए होंगे. वहीं, जनवरी 2022 में नेचर कम्युनिकेशंस में पब्लिश एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग कोरोना वायरस से हाई लेवल के इम्यून सेल्स का निर्माण करते हैं, उन्हें कोविड-19 से कुछ हद तक सुरक्षा मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: घर की इन 4 चीजों पर होते हैं सबसे ज्यादा कीटाणु, नहीं दिया ध्यान तो बढ़ेगा बीमारी का खतरा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget