एक्सप्लोरर

Sleep Problem: क्या आपको भी Corona के बाद हो रही है नींद की समस्या, जानिए अच्छी नींद पाने का तरीका

Sleep Disorder: अच्छी नींद का संबंध फिजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ा है. अच्छी नींद के लिए सोने की सही पोजिशन और आदतें अपनानी चाहिए. आपको कम से कम 7-8 घंटे की सुकूनभरी नींद लेनी चाहिए.

Sleeping Disorder After Omicron Coronavirus: कोरोना वायरस लोगों को कई तरह से प्रभावित कर रहा है. कोरोना से संक्रमित लोगों को रिकवर होने के बाद कई तरह के आफ्टर इफेक्ट्स झेलने पड़ रहे हैं. ऐसे कई लोग हैं जिन्हें नींद की समस्या होने लगी है. कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को डर की वजह से नींद नहीं आती है, लेकिन बाद में रिकवर होने पर भी ये समस्या बनी रहती है. स्वस्थ रहने के लिए आपको रात में करीब 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है, लेकिन कुछ लोगों को गहरी नींद नहीं आती है. ऐसे में सुबह जगने के बाद भी फ्रेश और खुश महसूस नहीं करते हैं. अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती और आप रातभर करवट बदलते रहते हैं तो आगे चलकर ये गंभीर समस्या हो सकती है. अगर आपको लंबे समय तक नींद की समस्या रहती है तो इससे आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं. हम आपकी अच्छी नींद के लिए 3 सही पोजिशन बता रहे हैं. इससे आपको अच्छी नींद आएगी. 

1- करवट से सोना- सोने की सबसे अच्छी पोजिशन लेफ्ट करवट से सोना माना जाता है. इस पोजीशन में नींद लेने से हार्ट अच्छा रहता है. शरीर में दर्द होने की संभावना भी बहुत कम होती है. वहीं प्रेगनेंट महिलाओं को भी बाईं करवट से सोने की सलाह दी जाती है. ये पोजिशन मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है. लेफ्ट साइड से सोने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. इस स्थिति में खर्राटे भी कम आते है और नींद भी अच्छी आती है. 

2- सीधे पीठ के बल सोना- कुछ लोग सीधे पीठ के बल सोते हैं. हालांकि रात में लोग कभी दाईं, कभी बाईं करवट से सोते रहते हैं. पूरे वक्त पीठ के बल बहुत कम लोग ही सोते हैं. पीठ के बल सोने में रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट मिलता है इसलिए इस पोजीशन में सोने से आपको गले का दर्द नहीं होता और पाचन अच्छा रहता है. मोटापे वाले लोग इस पोजिशन में सोने में कंफर्टेबल फील करते हैं, हालांकि इस पोजीशन में सोने से नींद ज्यादा खुलती है और खर्राटे भी आते हैं. 

3- उल्टा यानि पेट के बल सोना- कोरोना से रिकवरी के बाद आपको पेट के बल भी सोना चाहिए. हालांकि इस पोजीशन में लंबे समय तक सोने में आराम नहीं मिलता. इसे बेबी पोज भी कहते हैं लेकिन ये पोशिजन छोटे बच्चों के लिए ठीक है. जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है, उन्हें इस पोजीशन में सोने से थोड़ा आराम मिल सकता है. वहीं अगर आपके सीने में थोड़ी जलन है, या घबराहट महसूस हो रही है तो आपको इस पोजीशन में सोना बेहतर है. हालांकि इससे पेट पर दबाव पड़ता है.

अच्छी नींद के लिए इन बातों का ध्यान रखें

1- सोने की पोजिशन अच्छी नींद के लिए बेहद जरूरी है इसलिए सोने में जो पोजिशन आपको आरामदायक लगे उस पोजिशन में सोना बेहतर है.
2- अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए आपके शरीर का थकना भी बहुत जरूरी है इसलिए किसी तरह की शारीरिक मेहनत जैसे थोड़ी एक्सरसाइज, वॉक, डांस या स्विमिंग करें.  
3- सही तकिया और सही गद्दे भी आपकी सुकूनभरी नींद के लिए जरूरी है. 
4- साउंड स्लीप के लिए योगा, मेडिटेशन और सही वक्त पर सोना और जागना भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omicron Variant Alert: स्किन पर भी हो रहे हैं लाल चकत्ते? तो आप भी हो सकते हैं ओमिक्रोन से संक्रमित

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget