एक्सप्लोरर

Get Good Sleep: दादी मां क्यों कहती थीं बाईं करवट सोने के लिए, जानें उल्टे हाथ पर सोने के फायदे

Sleep On Left Side: उल्टे हाथ पर सोने के कई फायदे हैं. इससे नींद तो जल्दी आती ही है साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है. इस आर्टिकल में लेफ्ट साइड पर सोने के लाभ बताए गए हैं.

Tips To Get Sleep Fast: पुराने समय में दवाएं (Medicine) और चिकित्सा सुविधाएं (Medical Facilities) इतनी आसानी से उपलब्ध नहीं थीं, जितनी की आज हैं. लेकिन फिर भी उस जमाने में लोग 100 साल या इससे अधिक लंबी उम्र (Long Life) जिया करते थे. आज के समय में हेल्थ सेक्टर (Health Sector) का इतना विस्तार हो चुका है और सभी के लिए सेहत संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हैं. लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग बीमार रहते हैं और आयु के वर्ष भी घटकर 65 से 70 वर्ष ही रह गए हैं. ऐसे में मन में सवाल उठना ही चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हैं? तो जवाब है कि हमने उन प्राकृति नियमों और जीवन के मूल्यों से दूरी बना ली है, जिनका पालन हमारे पूर्वज किया करते थे. ऐसा ही एक नियम है, सोते समय उल्टे हाथ पर सोना (Left Side Sleeping). ऐसा करने से सेहत को किस तरह के लाभ मिलते हैं, यहां जानें...

पाचन सही रहता है
उल्टे हाथ पर सोने से पेट में गैस्ट्रिक समस्या (Gastric Problem) नहीं होती है. यदि कुछ गड़बड़ खा लिया है तब भी पाचन (Digestion) सही रहता है और अपेक्षाकृत कम समस्या होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उल्टे हाथ पर सोने के दौरान पाचनतंत्र (Digestive System) से संबंधित सभी अंग पूरी तरह रिलैक्स्ड रहते हैं.

खर्राटे कम होते हैं

आपको जाकर हैरानी हो सकती है लेकिन यह सही है कि जब आप उल्टे हाथ की करवट लेकर सोते हैं तो खर्राटे सबसे कम आते हैं. अब आप जानना चाहेंगे कि सबसे अधिक खर्राटे किस पोजिशन में सोने पर आते हैं? तो जब आप पीठ के बल सोते हैं, तब सबसे अधिक खर्राटे आते हैं.

एसिड की समस्या में लाभकारी

रात के भोजन में स्वाद के चक्कर में ओवर ईटिंग अक्सर हो जाती है. ऐसे में रात को सोते समय सीने पर जलन और एसिड की समस्या परेशान करने लगती है. आप इस स्थिति से बचने के लिए बाईं करवट सो सकते हैं.

ब्लड सर्कुलेशन में आसानी

उल्टे हाथ पर सोने से हार्ट पर कम दबाव पड़ता है और शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक से हो पाता है. इस तरह बाईं करवट सोना आपके हार्ट को हेल्दी रखने में भी मददगार है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: फ्लश से पहले टॉयलेट सीट की लिड बंद करना है बेहद जरूरी, जानें वजह

यह भी पढ़ें: आपकी नींद और सपनों से जुड़ी हैं ये दिलचस्प बातें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget