एक्सप्लोरर

गर्मियों में जमकर तरबूज खाने वाले हो जाएं सतर्क, वरना पहुंच सकते हैं अस्पताल

Watermelon Side Effects : तरबूज का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं. लेकिन काफी अधिक तरबूज का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.

Watermelon Side Effects : गर्मियों में कई लोगों का तरबूज पसंदीदा फल है. इसमें पानी की मात्रा भरपूर रूप से होती है. वहीं, गर्मियों के दिनों में यह आपको ठंडर पहुंचाती है. इसके अलावा बॉडी डिटॉक्स करने में भी प्रभावी है. लेकिन अगर आप जरूरत से अधिक तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन करने से बचें. आइए जानते हैं ज्यादा तरबूज खाने से क्या परेशानी हो सकती है?

पाचन में गड़बड़ी

तरबूज में पानी और फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में अगर आप इसका जरूरत से अधिक सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से गैस, पेट फूलना, एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. मुख्यरूप से जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) की समस्या है, उनके लिए तरबूज का अधिक सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है. 

बढ़ सकता है ब्लड शुगर

तरबूज में प्राकृतिक मिठास होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकती है. इसके साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी अधिक होता है, ऐसे में डायबिटीज मरीजों के लिए यह सही नहीं माना जाता है. इसलिए अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो तरबूज का सेवन करने से बचें.

ये भी पढ़ें - चेहरे के अनचाहे बाल कर सकते हैं आपको शर्मिंदा, एलोवेरा जेल से मिनटों में रिमूव करें फेशियल हेयर 

बार-बार पेशाब आना 

तरबूज में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, ऐसे में अगर आप काफी ज्यादा तरबूज का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से बार-बार पेशाब आने की परेशानी हो सकती है. ऐसी स्थिति में शरीर में सोडियम और पोटैशियम जैसे आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है. इसकी वजह से आपको कमजोरी, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. 

गले में खराश

गर्मियों में अक्सर लोग तरबूज को ठंडा करके खाना पसंद करते हैं. अगर आप फ्रिज में रखे हुए तरबूज का काफी अधिक सेवन करते हैं, तो इससे गले में खराश और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए इस तरह से तरबूज के अधिक सेवन से बचें.

हाइपरकलीमिया का रहता है खतरा

तरबूज में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है. भले ही पोटैशियम शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन काफी अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से किडनी पर असर पड़ता है. ऐसी स्थति में हाइपरकलीमिया का खतरा रहता है. इस स्थिति में शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं.

 यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.




Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget