एक्सप्लोरर

क्या वाकई मीठा जहर है अजीनोमोटो? जानें सेहत के लिए कितना है नुकसानदायक

हमारी सेहत पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि हम क्या खाते हैं? आज इस आर्टिकल के जरिए अजीनोमोटो से होने वाले नुकसान के बारे में बात करेंगे. साथ ही इस पर चर्चा करेंगे कि 'अजीनोमोटो' मीठा जहर है?

मॉर्डन लाइफस्टाइल में लोग काफी ज्यादा जंक फूड (Junk Food) खाते हैं. इन पैकेज और जंक फूड में अजीनमोटो का इस्तेमाल किया जाता है. यह अजीनोमोटो एक तरह का नमक होता है. यह खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है. अजीनोमोटो नमक को 'मोनोसोडियम ग्लूमेट' भी कहा जाता है. यह व्हाइट क्रिस्टल कलर का होता है. अजीनोमोटो में अमीनोएसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है.  अजीनोमोटो की खोज साल 1909 में जापान के साइंटिस्ट किकुनाय एकेडा ने किया था. इसे Umami Taste के रूप में भी जाना जाता है. Ajinomoto को एशेंस ऑफ टेस्ट के रूप में भी जाना जाता है. 

किस तरह के खाने में अजीनोमोटो का इस्तेमाल होता है?

ज्यादातर चाइनीज खाने जैसे नूडल्स, फ्राइड राइस और मंचुरियन खाने में अजीनोमोटो का इस्तेमाल होता है. जंक फूड जैसे- पिज्जा, बर्गर और मैगी मसालों में अजीनोमोटो का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही साथ इसका इस्तेमाल सॉसेज जैसे- टोमैटो सॉस, सोया सॉस में किया जाता है. पैकेज फूड जैसे-चिप्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. 

नर्वस सिस्टम पर डालता है असर

चाइनीज खाने में मिलने वाला अजीनोमोटो आपके नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है. इससे तंत्रिकाओं पर असर पड़ता है और ब्रेन डैमेज का खतरा बढ़ जाता है. इसमें पाया जाने वाला ग्लूटेमिक एसिड एक न्यूरोट्रांसमीटर की तरह दिमाग में काम करता है. शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा होने पर दिमाग को नुकसान पहुंचता है.

बढ़ने लगता है वजन

ये बात हम सभी जानते हैं कि जंक फूड हमें मोटापे का शिकार बनाता है. वजन बढ़ने पर शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में कुछ लोगों को चाउमीन और मोमोज खाने की आदत सी हो जाती है. इसकी वजह चाइनीज खाने में पाया जाने वाला अजीनोमोटो है, जो इसके लिए आपकी भूख को बढ़ाने का काम करता है. 

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरनाक है अजीनोमोटो

 प्रेगनेंट महिलाओं को चाइनीज खाना नहीं खाने की सलाह दी जाती है. इसकी बड़ी वजह अजीनोमोटो ही है. अजीनोमोटो में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है और प्रेगनेंसी में सोडियम इंटेक कम  लेना होता है. ज्यादा खाने से सूजन और असहजता महसूस होती है. बच्चे के दिमाग पर भी इसका असर पड़ता है. 

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

चाइनीज खाने में पाया जाने वाला अजीनोमोटो आपको ब्लड प्रेशर की समस्या देता है. अगर आप पहले से ही बीपी के मरीज हैं तो आपको अजीनोमोटो के उपयोग वाली चीजें नहीं खानी चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर की समस्या और गंभीर हो सकती है. 

नींद की कमी और माइग्रेन की बीमारी

अगर आपको नींद और माइग्रेन से जुड़ी समस्या है तो इसकी एक बड़ी वजह अजीनोमोटो भी हो सकती है. अजीनोमोटो वाला खाना खाने से नींद नहीं आती और दिमाग में उत्तेजना पैदा हो जाती है. इसे ज्यादा खाने से सिर दर्द की समस्या भी होने लगती है. अजीनोमोटो वाला खाना खाने से दिन भर थकान रहती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
NPPA New Drug Prices: ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget