एक्सप्लोरर

अब तक दालचीनी के फायदे सुने होंगे...अब इसे खाने के नुकसान भी जान लीजिए

दालचीनी खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे अधिक मात्रा में खाने से आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Dalchini Side Effects: भारतीय रसोई में दालचीनी का एक अपना अलग ही स्थान है. इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. इसके साथ ही यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करने की क्षमता रखता है. डाइट में अगर दालचीनी को शामिल किया जाए तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. दिल के रोगों का जोखिम भी कम होता है. इसके अलावा भी इसके और कई बड़े लाभ हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे सेहत को कई बड़े नुकसान भी हो सकते हैं. यह लीवर सहित अन्य अंगों को प्रभावित कर सकता है, तो अगर आप भी दालचीनी का सेवन करते हैं तो इससे होने वाले नुकसान को भी समझ लीजिए.

दालचीनी से होने वाले नुकसान

1.दालचीनी में ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता होती है. रिसर्च के मुताबिक दालचीनी ब्लड शुगर के स्तर को कम करती है. ऐसे में अगर आप किसी शुगर लो करने वाली दवा के साथ दालचीनी का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर बहुत ज्यादा कम हो सकता है जिससे आपकी बॉडी थकी-थकी महसूस कर सकती है. आपकी परेशानी कई गुणा बढ़ सकती है.

2.दालचीनी का अधिक मात्रा में सेवन करने से सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है. दालचीनी में मौजूद सिनामैल्डिहाइड गले में खराश जलन और सांस लेने में समस्या पैदा कर सकता है.अस्थमा रोगियों को दालचीनी का इस्तेमाल करते वक्त चौकन्ना रहना चाहिए क्योंकि ये लगातार खांसी और सांस की समस्याओं का कारण बन सकता है

3.दालचीनी पाचन प्रक्रिया को बाधित करता है. कुछ लोगों में दालचीनी के अधिक इस्तेमाल से पेट में जलन पैदा हो सकती हैं. यह ना सिर्फ दर्दनाक होता है बल्कि पेट का अल्सर और कैंसर का भी कारण बन सकता है.गैस्ट्रोपेरेसिस के मरीजों को भी दालचीनी का सेवन सीमित कर देना चाहिए, क्यों कि उनका शरीर आसानी से उसे पचाने में सक्षम नहीं होते

4.दालचीनी में कुमारिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है. कुछ स्टडी के मुताबिक शरीर में कुमारिन की अधिकता की वजह से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. रिसर्च में पाया गया है कि कुमारिन युक्त आहार का सेवन करने से फेफड़े, लिवर और किडनी कैंसर होने की संभावना बनी रहती है.

5.बहुत ज्यादा अधिक मात्रा में दालचीनी का सेवन करने से मुंह में छाले होने का खतरा रहता है. दरअसल दालचीनी में सिनामैल्डिहाइड (cinnamaldehyde) होता है. यह एक ऐसा कंपाउंड है जिसके अधिक मात्रा में सेवन से एलर्जी की प्रतिक्रिया ट्रिगर होती है. इससे सिर्फ मुंह की एलर्जी नहीं होती बल्कि अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं. जैसे जी जीभ या मसूड़े में सूजन जलन या खुजली होना, मुंह में सफेद दाग धब्बे होना.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आपकी ये 5 बुरी आदतों से उम्र से पहले कमजोर हो रहा है आपका दिमाग... तो इन्हें जरूर पढ़ लें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget