एक्सप्लोरर

टूथपेस्ट लगाने से पहले ब्रश को पानी से गीला करना सही? कहीं ये खतरनाक तो नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Brushing Teeth Rules: एक ड्राय टूथब्रश, ब्रिसल्स के साथ फ्रिक्शन को बढ़ाएगा. जबकि एक गीला टूथब्रश इसमें मॉइश्चर लाने का काम करेगा.

Brushing Teeth Rules: रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले लोग ब्रश करना चुनते हैं. कुछ लोग पहले ब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर फिर उसपर पानी डालते हैं, जबकि कुछ लोग पहले ब्रश को पानी से भिगोते हैं, तब टूथपेस्ट लगाते हैं. हो सकता है कि आप भी इन्हीं में से कोई एक ऑप्शन चुनते हों. मगर क्या आपको इसकी जानकारी है कि कौन सा तरीका सबसे ज्यादा बेहतर है या खराब है? आइए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं. 

ब्रिटिश डेंटल एसोसिएशन के प्रोफेसर डेमियन वॉल्स्ली के मुताबिक, एक ड्राय टूथब्रश, ब्रिसल्स के साथ फ्रिक्शन को बढ़ाएगा. जबकि एक गीला टूथब्रश इसमें मॉइश्चर लाने का काम करेगा. ज्यादातर लोगों को ब्रश गीला करना ज्यादा सही लगता है. आप चाहें किसी भी तरीके को वरीयता दें, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि फ्लोराइड टूथपेस्ट के साथ आपको दिन में दो बार दातों की ब्रशिंग करनी चाहिए.  

बाकी एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही टूथपेस्ट लगाने के बाद ब्रश झाग दे सकता है. लेकिन अगर आप टूथपेस्ट लगाने के बाद ब्रश को पानी से गीला करेंगे तो आप आसानी से ब्रशिंग कर पाएंगे. कोई भी तरीका सही या गलत नहीं है. जरूरी बस यह है कि आपको किस तरीके से ब्रश करना ज्यादा सही और सुखद लगता है. Ollie and Darsh की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ डेंटिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट यह भी सलाह देते हैं कि टूथब्रश को कभी-भी गीला नहीं करना चाहिए. 

क्या टूथब्रश को गीला करना सही?

वे कहते हैं कि अगर आप ब्रिसल्स को सॉफ्ट करने के लिए टूथब्रश को गीला करना पसंद करते हैं तो आप शायद सॉफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो सही नहीं है. कई डेंटिस्ट्स यह भी मानते हैं कि अगर आप टूथपेस्ट लगाने से पहले या फिर बाद में टूथब्रश को गीला करना पसंद करते हैं तो आपको कम मात्रा में पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने दावा किया है कि गीला टूथब्रश और टूथपेस्ट दांतों को साफ करने की क्षमता को कम कर देते हैं.

वहीं, ब्रिटेन की हेल्थ एजेंसी 'नेशनल हेल्थ सर्विस' (एनएचएस) ने ब्रश करने के तुरंत बाद मुंह को नहीं धोने की सलाह दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये मुंह में बचे हुए टूथपेस्ट में मौजूद फ्लोराइड को भी धुल सकते हैं. जिसकी वजह से इसका प्रभाव कम हो सकता है. आप चाहें तो टूथपेस्ट को थूक दें, लेकिन तुंरत मुंह धोने से हमेशा बचें. 

ये भी पढ़ें: आज भी इन 5 देशों के पास नहीं है एक भी एयरपोर्ट, दूसरे मुल्कों के सहारे चला रहे काम

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget