एक्सप्लोरर

दही में चीनी या नमक...! क्या मिलाना ज्यादा फायदेमंद और क्यों? जानिए आयुर्वेद का जवाब

कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर तो कुछ लोग नमक मिलाकर खाते हैं. अब सवाल है कि क्या दही में नमक मिलाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है या चीनी? आइए जानते हैं...

भारत में दही के शौकीन लोगों की कमी नहीं है. सुबह का नाश्ता हो या रात का डिनर लोग हर पहर इस स्वादिष्ट डेयरी प्रोडक्ट को खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग इसे अपने भोजन के साथ मिलाकर तो कुछ लोग पराठे के साथ मिलाकर खाते हैं. दही को खाने के लिए किसी दूसरे फूड आइटम की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि लोग अपने मुंह के स्वाद में इजाफा करने के लिए इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं. कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर तो कुछ लोग नमक मिलाकर खाते हैं. अब सवाल है कि क्या दही में नमक मिलाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है या चीनी? आइए जानते हैं इसका जवाब क्या है...

क्या दही में नमक डालकर खाना चाहिए?

आयुर्वेद की मानें तो दही एसिडिक होता है. इसका सेवन करने से शरीर में कफ और पित्त बढ़ सकता है. हालांकि दही वात को कम करने में मददगार है. अगर आप दही में ज्यादा मात्रा में नमक मिलाते हैं तो इससे पित्त और कफ बढ़ सकता है. नमक एंटी-बैक्टीरियल होता है. यही वजह है कि ये दही में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को मार सकता है. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है, उन्हें दही में नमक का सेवन करने से बचना चाहिए. क्योंकि ये उनके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. इसके अलावा, दही में नमक का सेवन करने से डिमेंशिया, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

दही में नमक किन लोगों को डालना चाहिए?

अगर किसी को दही में मौजूद विटामिन सी की वजह से एसिडिटी की समस्या होती है तो वो दही में थोड़ी मात्रा में नमक मिला सकते हैं. लेकिन ज्यादा नही मिलाना है. इसके अलावा, डायबिटीज के मरीज भी दही में एक चुटकी नमक मिला सकते हैं.

क्या दही में चीनी डालकर खाना चाहिए? 

आयुर्वेद के मुताबिक, दही में चीनी मिलाने से दिमाग में ग्लूकोज की सप्लाई बढ़ जाती है और तो और ये एनर्जी लेवल को बढ़ाने और पूरे दिन हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है. दही और चीनी का कॉम्बिनेशन पेट के लिए हेल्दी माना जाता है. यह पित्त दोष को कम करने का काम करता है. पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करता है. आयुर्वेद दही को मिश्री, चीनी, घी शहद और मूंग दाल के साथ मिलाकर खाने की सलाह देता है. दही में मिश्री और शहद डालकर खाने से पित्त, कफ और वात नियंत्रण में रहते हैं.

दही में किन लोगों को चीनी नहीं डालना चाहिए?

जो लोग बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रहे हैं उन लोगों को दही में चीनी डालने से परहेज करना चाहिए. क्योंकि इससे वजन और बढ़ सकता है. दिल के मरीजों और डायबिटीज से पीड़ित लोगों को भी दही में चीनी डालने से बचना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: 40 के बाद अपनी हेल्थ का ख्याल ऐसे रखें महिलाएं, नहीं बिगड़ेगी सेहत, बीमारियों से भी रहेंगी दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget