एक्सप्लोरर

Benefits of lychee peel: लीची के छिलकों से होते हैं ये आश्चर्यजनक फायदे. पढ़ेंगे तो हो जाएंगे हैरान

चेहरे की स्किन को ग्लोइंग बनाने में, गर्दन की टैनिंग साफ करने में और एड़ियों को कोमल और खूबसूरत बनाने में लीची के छिलकों का इस्तेमाल होता है बेहद कमाल.

गर्मियों का दिन शुरु हो चुका है. यह मौसम अपने साथ कई समस्या लेकर आता है खासकर त्वचा से संबंधित समस्याएं. कभी दाने तो कभी घमौरियां जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में गर्मियों में मिलने वाला फल लीची स्वाद और सेहत से भरपूर होता है. यह आपके बॉडी को हाइड्रेट रखने में बहुत सहयोग करता है. खाने में खट्टी-मीठी और रसीली लगने वाली लीची में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. ये तो हो गए लीची के फायदे लेकिन क्या कभी आपने लीची के छिलकों के फायदों के बारे में सुना है? जी हां, लीची के छिलकों का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जा सकता है. लीची खाने के बाद इसके छिलके हम फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं लीची के छिलके आपकी स्किन के लिए एक नहीं, बल्कि कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं.

चेहरे की स्किन को ग्लोइंग बनाने में, गर्दन की टैनिंग साफ करने में और एड़ियों को कोमल और खूबसूरत बनाने में लीची के छिलकों का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है,आइए जानते हैं.

कुछ इस प्रकार होते हैं लीची के छिलकों के फायदे

1. लीची के छिलकों का बना सकते हैं फेस स्क्रब

गर्मियों में आप लीची के छिलके को एक बॉडी स्क्रब के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको सबसे पहले लीची के छिलके को धुलकर सुखाकर मिक्सी में दरदरा पीस लेना है फिर उसमें चावल का आटा, एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करना है. फिर अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और हल्के हाथों से मसाज देकर फेस को साफ पानी से धो ले. इससे स्किन के डेड सेल्स आसानी से निकल जाएंगे और चेहरा भी निखर आएगा. 

 

2. टैनिंग दूर कर सकता है लीची का छिलका

लीची के छिलके से गले में हुई टैनिंग से आप छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आपको लीची के छिलके को पीसकर बेकिंग पाउडर, नींबू का रस, नारियल तेल और हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करना है. फिर गले में हुई टैनिंग पर इस पेस्ट को लगाना है और हल्के हाथ से मसाज देना है. ऐसा करने से गले की डेड सेल्स निकल आएंगी और टैनिंग भी खत्म हो जाएगी.

 

3. एड़ियों के लिए भी फायदेमंद

एड़ियों की गंदगी साफ करने में भी लीची का छिलका बहुत सहायक है. इसके लिए छिलके को दरदरा पीसकर मुल्तानी मिट्टी, बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर मिला लें. अब इस पेस्ट को एड़ियों पर लगा कर 20 मिनट छोड़ दें, इसके बाद प्यूमिस स्टोन से साफ कर लें. इसके बाद आपकी एड़ियां साफ और कोमल हो जाएंगी. 

यह भी पढ़ें : Blood Group Diet : ब्लड ग्रुप के अनुसार चुने अपनी डाइट, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget