एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक दिन देखकर तो नहीं आते...फिर भी सबसे ज्यादा हार्ट अटैक 'सोमवार' को ही क्यों आते हैं?

Serious Heart attack on Monday: सोमवार को हार्ट अटैक ज्यादा आते हैं. कारण चौंकाने वाला है. इसलिए जागरुकता ही खुद को बचाने का एकमात्र उपाय है.

दिन, महीना, साल...सब तो एक जैसे ही हैं फिर भी सबसे ज्यादा हार्ट अटैक सोमवार को ही आते हैं. ये चौंकाने वाली बात है. हार्ट अटैक भी छोटा-मोटा नहीं, सीरियस वाला. हार्ट अटैक से जुड़ी ये स्टडी मैनचेस्टर में आयोजित ब्रिटिश कार्डियोवस्कुलर सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में लोगों के सामने रखी गईं. डॉक्टरों ने बताया, एक सबसे खरतरनाक हार्ट अटैक होता है उसका नाम है STEMI (सेगमेंट एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फ्रैक्शन). सोमवार के दिन ये ज्यादा होता है. घातक इसलिए है क्योंकि इससे शरीर की बहुत सारी आर्टरी (धनमनियां) ब्लॉक हो जाती हैं. इससे दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है. दिल में जोर का दर्द होता है और फिर मौत हो जाती है. 

मंडे की टेंशन एक बड़ी वजह

डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को, अन्य दिनों कि तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा हार्ट अटैक आते हैं. डॉक्टरों ने कहा कि वीकेंड के बाद सोमवार सबसे ज्यादा स्ट्रैस वाला दिन होता है. लोग काम पर लौटते हैं और अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा टेंशन लेते हैं. इसी वजह से सोमवार को हार्ट अटैक ज्यादा आते हैं. इसके साथ ही संडे और मंडे की बीच लोगों की स्लीप साइकिल...यानी सोने-जागने की प्रक्रिया प्रभावित होती है जो कई बार हार्ट अटैक का कारण बनताी है. 

दूसरी स्टडी क्या कहती है?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिसर्च भी यही कहती है कि हार्ट अटैक के सबसे ज्यादा मामले सोमवार को सामने आते हैं. इसमें ये भी बताया गया है कि सर्दियों के दौरान हार्ट अटैक से मामले सबसे ज्यादा आते हैं. 

भारत में हार्ट अटैक से मौतें, खासकर जवान लोग

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक इंडिया में जितने भी लोगों की मृत्यु हर साल होती है, उसमें से करीब 28.1 प्रतिशत हार्ट अटैक के कारण होती हैं. आजकल आपने ज्यादातर खबरें सुनी होंगी जिसमें जवान लोगों को, जिम जाने वाले अच्छे खासे लोगों को, स्वस्थ दिनचर्या जीनने वाले लोगों को भी हार्ट अटैक आ रहे हैं. इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 साल में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या 75 प्रतिशत बढ़ गई है. मरने वाले हर 10 में से 4 लोग 45 साल या उससे कम उम्र के हैं.  

हार्टअटैक के बड़े कारण

- खराब खानपान
- सोने-जगने में गड़बड़ी यानी खराब जीवनशैली
- तंबाकू का उपयोग
- अत्यधिक शराब का सेवन
- हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप)
- शुगर
- मोटापा
- असामान्य कोलेस्ट्रॉल स्तर (डिसलिपिडेमिया) 

कहां हुई ये स्टडी

डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ये स्टडी बेलफेस्ट हेल्थ एंड सोशल केयर ट्रस्ट और आयरलैंड के द रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स के डॉक्टर्स ने की. हार्ट अटैक के पैटर्न को समझने के लिए करीब 22 हजार लोगों पर रिसर्च की गई. इन सारे लोगों को हार्ट अटैक की वजह से 2013 से 2018 के बीच हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: खराब खाने के कारण हर दिन मरते हैं 340 बच्चे, दुनिया में 16 लाख लोग हर दिन बीमार पड़ जाते हैं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget