एक्सप्लोरर

सोने से पहले 1 घंटा मोबाइल देखना उड़ा सकता है आपकी नींद, जानिए क्या कहती है रिसर्च

Screen Time before Bed : सोने से पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से आपके नींद की गुणवत्ता को खराब कर सकता है. आइए जानते हैं इससे जुड़े अध्ययन के बारे में-

Screen Time before Bed : अच्छी और गहरी नींद हर व्यक्ति के लिए जरूरी होती है. इससे स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं. लेकिन हम में से बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पर्याप्त रूप से नींद नहीं ले पाते हैं. ऐसे में उन्हें तरह-तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है. कैस्पर-गैलप स्टेट ऑफ स्लीप इन अमेरिका रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 84 मिलियन अमेरिकी वयस्क यानि 33% लोग अपनी नींद की गुणवत्ता को ठीक-ठाक या खराब बताते हैं. वहीं, युवाओं के लिए यह प्रतिशत बढ़कर 38% हो जाता है. नींद की गुणवत्ता प्रभावित होने के कई कारण होते हैं, जिसमें स्क्रीनटाइम भी शामिल है.

सोते समय मोबाइल इस्तेमाल करने से नींद होती है खराब

हाल ही में एक नए नॉर्वेजियन अध्ययन में पाया गया है कि अगर आप सोते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है. अध्ययन में बताया गया है कि प्रति घंटे स्क्रीन के इस्तेमाल से अनिद्रा का जोखिम 59% बढ़ जाता है. यानि अगर आप सोते समय 1 घंटे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे नींद की अवधि 24 मिनट कम हो जाती है.

रिसर्च में युवाओं को किया गया शामिल

अध्ययन में 18 से 28 वर्ष की आयु के 45,202 युवा वयस्कों को शामिल किया गया और विभिन्न प्रकार की स्क्रीन एक्टिविटी और नींद पर उनके प्रभाव की जांच की गई. इस अध्ययन का पूर्ण परिणाम 31 मार्च को फ्रंटियर्स इन साइकियाट्री में प्रकाशित हुआ है. 

ये भी पढ़ें - इन 5 हिस्सों में दर्द थायराइड की ओर करता है इशारा, तुरंत करा लें ब्लड टेस्ट

कैसे करें नींद की गुणवत्ता में सुधार

  • अगर आप नींद की गुणवत्ता को बेहतर करना चाहते हैं, तो सोते समय मोबाइल फोन या फिर किसी भी तरह के स्क्रीन का प्रयोग न करें. इसके अलावा आप कुछ अन्य टिप्स आजमा सकते हैं, जैसे-
  • रोजाना एक ही समय पर सोने की आदत डालें. छुट्टियों के दिनों में भी अपने सोने के समय में बदलाव न करें.
  • सोने के लिए हमेशा आरामदायक स्थान चुनें. कोशिश करें कि सोने का कमरा शांत और ठंडा हो. इसके साथ ही कमरे में पूरी तरह से अंधेरा हो.
  • अच्छी नींद के लिए आरामदायक तकिया और गद्दे का चुनाव करें. हमेशा हल्के और ढीले कपड़े पहनकर सोएं.
  • सोने के करीब 5 घंटे पहले कैफीनयुक्त चीजें जैसे- चाय, कॉफी इत्यादि का सेवन न करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget