एक्सप्लोरर

सिर्फ फेफड़ों को नहीं, दिमाग को भी डैमेज कर सकती है 'स्मोकिंग', जानें ये कैसे पहुंचाती है नुकसान?

रिसर्च के मुताबिक, जो लोग रोजाना स्मोकिंग करते हैं, उनका दिमाग स्मोकिंग नहीं करने वालों के मुकाबले 0.4 क्यूबिक इंच छोटा हो जाता है.

Smoking Effects On Brain: स्मोकिंग के हमारी सेहत पर बहुत ही बुरे प्रभाव पड़ते हैं. इससे कैंसर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो सकता है. इसके खतरों से वाकिफ होने के बावजूद कुछ लोग स्मोकिंग करने की लत को नहीं छोड़ पाते. वैसे तो धूम्रपान का संबंध हर कोई फेफड़ों की बीमारियों से जोड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत आपके ब्रेन को भी डैमेज कर सकती है? दरअसल ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह खुलासा एक अध्ययन में किया गया है. अध्ययन में कहा गया है कि रोजाना स्मोकिंग करने से दिमाग का साइज भी छोटा हो सकता है.

रिसर्च के मुताबिक, जो लोग रोजाना स्मोकिंग करते हैं, उनका दिमाग स्मोकिंग नहीं करने वालों के मुकाबले 0.4 क्यूबिक इंच छोटा हो जाता है. इस शोध के लिए साइंटिस्ट ने यूके बायोबैंक के लोगों का ब्रेन स्कैन किया था. इसके साथ ही साथ स्मोकिंग की आदतों का भी विश्लेषण किया था. इस रिसर्च में हिस्सा लेने वाले लोगों ने 2006-2010 और 2012-2013 तक सर्वे को पूरा किया. इसके दूसरे फेज में उनका एमआरआई भी किया गया, जिसमें पाया गया कि जो लोग स्मोकिंग से दूर रहते हैं, उनका दिमाग उन लोगों की तुलना में ज्यादा होता है, जो स्मोकिगं करते हैं.

रिसर्च में बार-बार स्मोकिंग करने से दिमाग के सिकुड़ने जैसा प्रभाव देखा गया. हालांकि जो लोग इस आदत को छोड़ देते हैं, उनके ब्रेन मास में गिरावट देखी गई. 

मस्तिष्क की सिकुड़न क्या है?

सेरेब्रल एट्रोफी यानी मस्तिष्क की सिकुड़न उम्र के साथ-साथ होती है. इसके लक्षण हैं:-

1. मांसपेशियों को नुकसान 
2. धुंधला दिखाई देना
3. भटकाव
4. कोऑर्डिनेशन की कमी
5. मांसपेशियों में कमजोरी
6. अल्जाइमर रोग

कैसे छोड़ें स्मोकिंग? 

1. निकोटीन पैच का इस्तेमाल करें.
2. छोड़ने के कारणों की लिस्ट बनाएं.
3. एक्सरसाइज
4. खुद को ज्यादा से ज्यादा बिज़ी रखें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: देर रात तक जागना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर को हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार
दिल्ली में कहर बरपा रहा डेंगू-मलेरिया, अब तक इतने लोग बने शिकार
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा
देश में आधे से ज्यादा लोगों की थाली में प्रोटीन की कमी, रिपोर्ट में खुलासा
Plague Bacteria: कितने कम तापमान पर भी जिंदा रहता है प्लेग का वायरस, कितनी बार हुआ म्यूटेट?
कितने कम तापमान पर भी जिंदा रहता है प्लेग का वायरस, कितनी बार हुआ म्यूटेट?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
चलती कार पर हाथी ने रख दिया पैर, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कनें
Embed widget