एक्सप्लोरर

गर्मियों में चंदन के तेल से बनाएं दिमाग को ठंडा-ठंडा कूल-कूल, ये है चंदन के तेल के फायदे

चंदन के पाउडर की तरह चंदन के तेल के भी कई फायदे हैं. चेहरे पर चंदन का तेल लगाने से मुंहासे और उसके दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं. जानते हैं चंदन के तेल के क्या हैं फायदे.

गर्मियां आते ही ठंडी-ठंडी चीजें खाने और चेहरे पर लगाने का मन करता है. अगर कोई ठंडे तेल से बालों की मालिश कर दे तो आनंद ही आ जाता है. गर्मी से बचने के लिए आप चंदन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बहुत शीतल होता है. त्वचा के लिए बनने वाले कई प्रोडक्ट्स में चंदन का इस्तेमाल किया जाता है. चंदन पाउडर को चेहरे पर लगाने के बहुत फायदे हैं. वहीं चंदन का तेल कई समस्याओं को दूर भगाता है. चंदन के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्वों से न केवल त्वचा बल्कि शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं. चंदन दिमाग और मन को ठंडक देता है. आज हम आपको चंदन के तेल के फायदों के बारे में बता रहे हैं. जानते हैं.

चंदन के तेल के फायदे

1- तनाव को दूर करता है- अगर आप तनाव या डिप्रेशन की समस्या से परेशान हैं तो आपको चंदन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. चंदन के तेल के अंदर α-Santalol रासायनिक कम्पाउंड होता है. चंदन के तेल की कुछ बूंदें सूंघने से तनाव की समस्या कम हो सकती है. 

2- ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है- अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको चंदन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. चंदन के तेल की खुशबू से हॉर्मोंस एक्टिव होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने से हार्ट रेट भी ठीक रहता है. इसलिए ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने के लिए चंदन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. 

3- सूजन कम होती है- चंदन के तेल से शरीर में सूजन की समस्या कम होती है. इस तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे सूजन कम करने में मदद मिलती है. इसके अलावा चंदन का तेल त्वचा की लालिमा को भी कम करता है. 

4- नींद की समस्या दूर करता है- अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो आपको चंदन के तेल से मसाज करवानी चाहिए. इससे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है. चंदन का तेल केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में पैदा होने वाले तनाव को कम करता है. कमजोर याददाश्त को भी ठीक करता है.

5- त्वचा के लिए फायदेमंद है- चंदन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है. इसका तेल भी काफी फायदा करता है. चंदन के तेल में Sesquiterpene Alcohols होता है, जिसे चेहरे पर लगाने से चेहरा चमकने लगता है. चंदन के तेल से मसाज करने पर कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलता है और मुहांसों की समस्या भी दूर होती है. चेहरे पर दाग धब्बों को भी चंदन दूर करता है.

चंदन के तेल का कैसे करें उपयोग?
चंदन के तेल को आप कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं. आप इसे सब्जी में डालकर कर खा सकते हैं. चंदन का तेल को सूंघने से सांस की कई समस्याएं कम हो जाती हैं. चंदन और नारियल दोनों तेल को मिलाकर भी उपयोग में ला सकते हैं. आप चंदन का तेल पानी में डालकर नहा भी सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ज्यादा ग्रीन टी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget