एक्सप्लोरर

RA Awareness Day 2024: जोड़ों में दर्द और सूजन इस अर्थराइटिस के हो सकते हैं लक्षण! जानें इसके बारे में सबकुछ

रुमेटीइड गठिया एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो शरीर की इम्युनिटी के टिशूज पर हमला करती है. इस बीमारी से पीड़ित लोगों के जोड़ों की परत में दर्दनाक सूजन होती है.

Rheumatoid Arthritis: रुमेटीइड गठिया एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो शरीर की इम्युनिटी और टिशूज पर हमला करती है. इस बीमारी से पीड़ित लोगों के जोड़ों की परत में दर्दनाक सूजन होती है. जबकि ज्यादातर मामलों में सिर्फ जोड़े ही प्रभावित होते हैं. यह जोड़ों के साथ-साथ दिल, फेफड़ा, त्वचा और ब्लड सर्कुलेशन को भी प्रभावित करता है. इस बीमारी की स्थिति ऑस्टियोआर्थराइटिस की बीमारी से अलग होती है. लेकिन यह हड्डी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. 

पीठ, कलाई, गर्दन के जोड़ों में लगातार दर्द रहने की समस्या को कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रूमेटाइड अर्थराइटिस यानि गठिया के ये शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. ज्यादातर यह बीमारी बुजुर्गों में होती है. रूमेटाइड अर्थराइटिस का समय पर इलाज न कराया जाए तो यह शरीर के कई अंगों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. इससे जोड़ों सहित शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ जाती है.

रुमेटीइड गठिया ज्यादातर हाथों, कलाई और घुटनों में जोड़ों को प्रभावित करता है, आइए देखें कि रुमेटीइड गठिया शरीर के कई हिस्सों को कैसे प्रभावित करता है और इसके लक्षण क्या हो सकते हैं. गठिया का यह रूप मुख्यत: जोड़ों को नुकसान पहुंचाता है. यह शरीर के किसी भी जोड़ में समस्या पैदा कर सकता है. हालांकि हाथ और पैर के छोटे जोड़ में सबसे ज्यादा समस्या पैदा करता है. 

रुमेटीइड गठिया के सबसे आम लक्षण है:

जोड़ों में अकड़न होना जो सुबह के वक्त काफी अधिक बढ़ जाते हैं. 

थकान, बुखार और वजन का कम होना

चलने उठने और बैठने में तकलीफ होना

रुमेटीइड गठिया होने पर शरीर का क्या हाल होता है?

दर्द

गठिया की बीमारी एक बार हो जाए तो अक्सर जोड़ों में दर्द होता है. यह सुबह के वक्त तेज हो जाता है वहीं अगर आप एक जगह काफी देर से बैठे हैं तो यह बीमारी ट्रिगर कर सकती है. 

जकड़न

गठिया की बीमारी में जोड़ों में अजीब सी जकड़न महसूस होती है. उदाहरण के लिए जैसे आप उंगलियां नहीं मोड़ सकते या मुट्ठी नहीं बना सकते हैं. जोड़ों के दर्द की तरह भी अक्सर सुबह में शुरू होती है. या एक ही जगह देर तक बैठने के कारण होती है. ऑस्टियो आर्थराइटिस नामक की गठिया में अक्सर जोड़ों में दर्द रहता है. 

रुमेटीइड गठिया शरीर को कैसे प्रभावित करता है
रूमेटाइड अर्थराइटिस जल्दी से ना पता चले तो इसके लक्षण कभी-कभी टखनों, कोहनी, कूल्हों और कंधों सहित शरीर के अन्य भागों में फैल सकते हैं. रुमेटाइड गठिया मुख्य रूप से जोड़ों को प्रभावित करता है. हालांकि, यह रक्त वाहिकाओं में सूजन भी पैदा कर सकता है. इस स्थिति को रूमेटाइड वास्कुलिटिस के रूप में जाना जाता है. यह आमतौर पर तब होता है जब आप लंबे समय तक आरए से पीड़ित होते हैं, त्वचा, उंगलियों और पैर की उंगलियों, नसों, आंखों और हृदय को प्रभावित करता है. इस बीमारी में होने वाली सूजन नसों पर दबाव डाल सकती है, जिससे कार्पल टनल सिंड्रोम हो सकता है, एक ऐसी स्थिति जो कमजोरी, सुन्नता या अंगूठे में झुनझुनी पैदा करती है.

इन संकेत को ना करें इग्नोर

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अवसाद और चिंता प्रमुख मानसिक समस्याएं हैं जो आरए से संबंधित हो सकती हैं या तो एक जैविक और साइटोकिन से संबंधित तंत्र के कारण या पुरानी बीमारी के कारण हो सकती हैं. इसके अलावा, यह ध्यान दिया गया है कि मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति वाले लोग उपचार के प्रति कम संवेदनशील होते हैं. यह शरीर के विभिन्न भागों को प्रभावित करता है, यह कई लक्षण पैदा कर सकता है. आरए के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं: - जोड़ों में दर्द, जोड़ों में अकड़न, क से अधिक जोड़ों में सूजन, वजन घटना, थकान और कमजोरी होना. यह बीमारी व्यक्ति को दिल की बीमारियों जैसे दिल का दौरा, स्ट्रोक, एट्रियल फाइब्रिलेशन की तरफ भी लेकर जा सकती है.

ये भी पढ़ें: हर रोज सुबह खाली पेट खाते हैं अखरोट तो शरीर पर होता है कुछ ऐसा असर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
Smartwatch Cancer Risk: क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या स्मार्टवॉच पहनने से होता है कैंसर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget