एक्सप्लोरर

Reverse Dieting: क्या है रिवर्स डाइटिंग? क्या सच में घटता है इससे वजन, जानिए सच्चाई

Reverse Dieting: रिवर्स डाइटिंग एक ऐसी डाइट है, जिसमें दैनिक आहार का सेवन धीरे-धीरे बढ़ाना शामिल है. इसकी वजह से आपका मेटाबोलिज्म प्रभावित नहीं होता और वजन भी कंट्रोल में रहता है.

Reverse Dieting: वजन घटाना वैसे तो अपने आप में ही एक मुश्किल काम है. लेकिन इससे भी ज्यादा मुश्किल काम वजन को मेंटेन करके रखना है. हालांकि आप सिर्फ लो-कैलोरी डाइट पर भी नहीं रह सकते हैं. लेकिन अगर आप हाई-कैलोरी डाइट लेंगे तो वजन का बढ़ना तय है. अब सवाल उठता है कि फिर क्या करना चाहिए? दरअसल ऐसी स्थिति में आप रिवर्स डाइटिंग का ऑप्शन चुन सकते हैं. रिवर्स डाइटिंग एक ऐसी डाइट है, जिसमें धीरे-धीरे अपनी डाइट में कैलोरी को एड किया जाता है. इससे वजन बढ़ने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिवर्स डाइटिंग एक ऐसी डाइट है, जिसमें दैनिक आहार का सेवन धीरे-धीरे बढ़ाना शामिल है. इसकी वजह से आपका मेटाबोलिज्म प्रभावित नहीं होता और वजन भी कंट्रोल में रहता है. अगर रिवर्स डाइटिंग सही तरीके से की जाए तो वजन को स्टेबल रखने में काफी मदद मिलती है. रिवर्स डाइटिंग मेटाबोलिक रेट को रिस्टोर करने में मदद करता है, जिससे वजन बढ़ाए बिना ज्यादा भोजन कर सकते हैं.

रिवर्स डाइट कैसे काम करती है?

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर आप फैट बर्न करने से ज्यादा कैलोरी खाते हैं तो आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. आप अपने कैलोरी सेवन को धीरे-धीरे बढ़ाकर शरीर की मेटाबोलिक रेट को बहाल करने में मदद कर सकते हैं. अपनी भूख को भी बेहतर ढंग से प्रबंधित कर सकते हैं और तेजी से वजन कम कर सकते हैं.

रिवर्स डाइटिंग को सही तरीके से फॉलो कैसे करें?

सभी तरह की डाइट अलग-अलग लोगों में अलग-अलग तरह का प्रभाव छोड़ती है. रिवर्स डाइटिंग का मतलब एक महीने के भीतर अपने डेली फूड रूटीन में धीरे-धीरे कैलोरी को एड करना. हालांकि अगर आप अपने वजन को लेकर टेंशन में नहीं हैं तो कैलोरी इनटेक को बढ़ा सकते हैं. डॉक्टर बताते हैं कि रिवर्स डाइटिंग के दौरान कुछ मांसपेशियों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ये परमानेंट नहीं होती.  

रिवर्स डाइटिंग कब कर सकते हैं?

1. अगर आप वजन को कंट्रोल में रखकर ज्यादा खाना खाना चाहते हैं तो रिवर्स डाइटिंग कर सकते हैं.
2. अगर आप शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना चाहते हैं तो इस डाइट को चुन सकते हैं.
3. अगर आप लो-कैलोरी की वजह से भूखा महसूस करते हैं या बीमारी हो रहे हैं तब रिवर्स डाइटिंग कर सकते हैं  
4. अगर आप लो-कैलोरी डाइट पर हैं और कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो भी रिवर्स डाइट कर सकते हैं.

ये भी पढ़े: करोड़पति होना बना गुनाह! शख्स बोला- मम्मी पापा को पता चला, तो घर से भगा देंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
Brain Cancer: ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget