एक्सप्लोरर

Relationship Tips: ये 4 संकेत जो बताते हैं कि आपको अब 'ब्रेकअप' कर लेना चाहिए

रिलेशनशिप एक्सपर्ट शाहजीन शिवदासानी ने कुछ ऐसे संकेत साझा किए हैं, जिससे आप यह समझ सकते हैं कि अब रिश्ते को खत्म करने का समय नजदीक आ गया है.

Relationship Tips: जल्द ही नए साल का आगमन होने जा रहा है. नए साल के आने से पहले हम कई तरह के संकल्प कर लेते हैं, ताकि बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो सके और हम खुश रह सकें. खुश रहने के लिए हमें उन परेशानियों से भी मुक्त होने की जरूरत होती हैं, जो हमारी मानसिक पीड़ा का कारण बन रही होती है, जैसे कि किसी ऐसे रिलेशनशिप में बंधे रहना जिससे मोहब्बत लगभग खत्म हो चुकी है. कई बार हम किसी रिश्ते में सिर्फ इसलिए बंधे होते हैं, क्योंकि हम समझ ही नहीं पाते कि इसे अब कैसे खत्म किया जाए. कई लोग संकोची मिजाज़ के भी होते हैं जो ऐसे फैसले करने में कठिनाई भी महसूस करते हैं तो कई बार हमें इस बात का इल्म भी नहीं होता कि रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा है और इसे खत्म कर दिया जाना चाहिए.       

रिलेशनशिप एक्सपर्ट शाहजीन शिवदासानी ने अपनी किताब 'लव, लस्ट एंड लेमन्स' में इसके बारे में लिखा है. उनके मुताबिक, कई बार लोग इनकार करने के बावजूद किसी रिश्ते में बंधे रहते हैं. उन्होंने कुछ ऐसे संकेत साझा किए हैं, जिससे आप यह समझ सकते हैं कि अब रिश्ते को खत्म करने का समय नजदीक आ गया है और नए साल पर नई शुरुआत करने की बारी है. आइए यहां कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में जानें, जिनसे आपको ये मैसेज मिल जाएगा कि अब आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए.

1. डिस्कनेक्ट फील होना: इस बारे में विचार करने की कोशिश करें कि क्या आप सच में अपने पार्टनर के साथ खुश हैं. क्या सच में सबकुछ ठीक चल रहा है. कहीं आपको उनसे डिस्कनेक्शन तो फील नहीं होने लगा है. अगर ऐसा हो रहा है तो ये साफ संकेत है कि आपको अब अलग हो जाना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं, 'जब आप गलत व्यक्ति के साथ होते हैं तो डिस्कनेक्ट फील होता है. ये आपको बताता है कि अब कुछ भी ठीक नहीं हो सकता. डिफरेंसेस होना अच्छी बात है, लेकिन अगर आपको लगातार यह लग रहा है कि रिश्ते में कुछ कमी है तो आप आगे बढ़ सकते हैं.

2. ग्रो करने में नहीं करते मदद: शिवदासानी  के मुताबिक, सच्चा प्यार हमेशा निस्वार्थ होना चाहिए. अगर आपका पार्टनर आपको ग्रो करने या आगे बढ़ने में मदद नहीं करता तो यह किसी रिश्ते को खत्म करने का स्पष्ट संकेत हैं. शिवदासानी कहती हैं कि "मेरा मानना है कि सही व्यक्ति आपकी आगे बढ़ने में मदद करेगा. वो आपके भीतर की खूबियों पर भरोसा करेगा और आपका समर्थन करेगा. लेकिन अगर आप किसी रिश्ते में खुद को कैद महसूस करती हैं तो आप निसंदेह उस व्यक्ति के साथ खुश नहीं हैं. 

3. अगर कोई नजदीकी भी दे रहा हो यही राय: हम दोस्तों या फिर परिवार के किसी नजदीकी सदस्य से अपने दिल की बात अक्सर किया करते हैं. अगर वही दोस्त या कोई और करीबी शख्स आपको यह सुझाव दे रहा है कि अपने पार्टनर को छोड़ देना चाहिए तो आपको मौजूदा स्थिति और हालातों से उनकी बात को रिलेट करने की कोशिश करनी चाहिए कि क्या वह सही बोल रहे हैं. ऐसा नहीं है कि आप उनके कहे मुताबिक चलें, लेकिन उनकी बात पर गौर जरूर करें.

एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आपसे प्यार करने वाले सभी लोग सोचते हैं कि आपको इससे बाहर निकलना चाहिए तो यह सोचने वाली बात है कि वे ऐसा क्यों कह रहे हैं? कई बार जो बातें हम नोटिस नहीं कर पाते वो बातें हमारे करीबी लोग नोटिस कर लेते हैं. अगर आपको भी उनकी बात सही लग रही है तो फिर उनकी बात पर गौर करें और फैसला लें. 

4. आपका रिश्ता आदत तो नहीं: शिवदासानी कहती हैं कि कभी-कभी हम कुछ रिश्तों को वेवजह जकड़े रखते हैं, क्योंकि वो हमारी आदत बन जाते हैं. कुछ लोगों के साथ रहने या वक्त बिताने की हमें आदत हो जाती है या फिर हम अकेले होने से खौफजदा होने लगते हैं, इसलिए भी हम कई संकेतों को जानते-बूझते हुए नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यह सही नहीं है. अगर आपको महसूस हो रहा है कि ह रिश्ता भविष्य का रुप नहीं ले पाएगा तो उसे तुरंत छोड़कर आगे बढ़ें और नए साल पर जिंदगी की एक नई शुरुआत करें. 
ये भी पढ़ें: Long Girlfriend Benefits: 'जिसकी गर्लफ्रेंड लंबी उसका भी बड़ा नाम है', लंबी गर्लफ्रेंड होने के कई फायदे आप भी जान लीजिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget