एक्सप्लोरर

Diet For Heart: दिल के मरीज खाएं ये फल- सब्जियां और अनाज, कम होगा हार्ट अटैक का खतरा

Diet For Heart: हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की बीमारियों से आप बचना चाहते हैं तो डाइट में इन फल- सब्जी और अनाज को जरूर शामिल करें. इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है.

Heart Health: दिल की बीमारी, हाई-ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी बीमारियों के बढ़ने की बड़ी वजह हमारी लाइफस्टाइल है. खाने-पीने में लापरवाही के गंभीर परिणाम हमें बाद में भुगतने पड़ते हैं. अगर आप बहुत ज्यादा असंतुलित खाना खाते हैं तो इससे कोलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है. जिसकी वजह से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी होने लगी हैं. शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर कई तरह के नुकसान पहुंचने लगते हैं. बैड कोलेस्ट्रोल शरीर में जमा हो जाता है, जिससे हार्ट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. आप डाइट में कुछ बादलाव करके इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं. जानते हैं हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको कौन से फल,सब्जी और अनाज खाने चाहिए. 

हार्ट के मरीज के लिए फल

  • बेरीज और अंगूर- कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए आप सभी तरह की बेरीज जैसे स्ट्रोबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी और अंगूर खाने में शामिल करने चाहिए. इनमें पेक्टिन अच्छी मात्रा में होता है, जिससे कोलेस्ट्रोल कम होता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.
  • सेब और खट्टे फल- इन फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इनमें एक खास घुलने वाला फाइबर पाया जाता है जिसे पेक्टिन कहते हैं. इन फलों को आप अपने डेली रुटीन में शामिल करें इससे कोलेस्ट्रोल कम हो जाएगा.
  • एवोकाडो- इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है. एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट और फाइबरो होता है जिससे कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है.

हार्ट के मरीज के लिए फल

  • हरी पत्तेदार सब्जियां-  बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए आपको नियमित रूप से हरी सब्जियां खाने में शामिल करनी चाहिए. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और साग में में ल्यूटिन और कैरोटेनॉइड्स होते हैं, जो हार्ट की बीमारियों का खतरा कम करता है.
  • बैंगन- कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बैंगन भी फायदेमंद सब्जी है. बैंगन पाचनतंत्र के लिए भी अच्छा है. बैंगन खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है.
  • टमाटर- टमाटर खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है टमाचर का रस हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है. इसलिए रोज खाने में टमाटर जरूर खाने चाहिए.

हार्ट के मरीज के लिए अनाज

  • दालें- सभी दालें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं. दाल में हाई प्रोटीन और फाइबर होता है. खाने में नियमित रुप से दाल खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता, इसके अलावा दाल विटामिन बी का भी अच्छा सोर्स हैं.
  • ओट्स- ओट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. ओट्स में बीटा-ग्लूकन नाम का फाइबर होता है जो जल्दी घुलता है. ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होन लगता है.
  • जौ- साबुत अनाज में जौ भी आपको खाने में शामिल करने चाहिए. जौ में भी बीटा-ग्लूकन होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है.

    Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

    ये भी पढ़ें: Weight Loss: जौ के आटे से बनी रोटी खाएं, वजन हो जाएगा कम और मिलगें ढ़ेरों फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget