एक्सप्लोरर

भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

भारत में डायबिटीज, हाई ब्लड शुगर और मोटापे के मामले बढ़ रहे हैं, जबकि बीपी में मामूली गिरावट आई है. हालिया रिपोर्ट में लोगों की बदलती जीवनशैली चिंता बढ़ा रही है.

भारत ने पिछले कुछ सालों में स्वास्थ्य सेवाओं और बीमा की सुविधाओं में काफी सुधार किया है, जिससे सेहत को लेकर एक नई तस्वीर सामने आई है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि देश में डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी बदलती जीवनशैली, खानपान की आदतों और घटती शारीरिक गतिविधि की तरफ भी इशारा करता है.

हालांकि, रिपोर्ट में एक राहत भरी बात यह है कि हाई ब्लड प्रेशर यानी बीपी के मामलों में मामूली गिरावट देखी गई है. यह आंकड़े बताते हैं कि जहां एक तरफ हमें डायबिटीज को लेकर ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है, वहीं दूसरी तरफ बीपी को कंट्रोल करने की दिशा में हम सही रास्ते पर हैं.

डायबिटीज और शुगर में हुई बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर की समस्या दोनों में साफ बढ़त देखी गई है. पुरुषों में यह आंकड़ा पहले 17.8% था, जो अब बढ़कर 20.9% हो गया है. वहीं महिलाओं में भी यह समस्या 13.5% से बढ़कर 15.6% तक पहुंच गई है. यानी हर पांच में से एक पुरुष और हर सात में से एक महिला अब हाई ब्लड शुगर की चपेट में है. इसके साथ ही मोटापे और ओवरवेट की समस्या भी बढ़ी है, खासकर महिलाओं में यह बदलाव सबसे ज्यादा नजर आया है, जहां यह आंकड़ा 24% से बढ़कर 30.7% हो गया है.

पुरुषों में भी मोटापे की दर 21.3% से बढ़कर 22.9% हुई है. यह आंकड़े साफतौर पर बताते हैं कि हमें अपने खानपान और रोजमर्रा की जीवनशैली पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि डायबिटीज और मोटापा आगे चलकर दिल की बीमारियों और किडनी से जुड़ी दिक्कतों का कारण भी बन सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा

बीपी के मामलों में मिली थोड़ी राहत

जहां डायबिटीज और शुगर को लेकर चिंता बढ़ी है वहीं हाई ब्लड प्रेशर यानी बीपी के मामलों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीपी का आंकड़ा 24.3% से घटकर 23.4% के आसपास आ गया है. यह गिरावट भले ही बड़ी न लगे, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि लोगों में बीपी को लेकर जागरूकता थोड़ी बढ़ी है और समय पर इलाज व दवाइयां लेने की आदत में सुधार हुआ है. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ बीपी में राहत मिलना काफी नहीं है, क्योंकि डायबिटीज और मोटापा जैसी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं और अगर समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले सालों में यह देश के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि लोग नियमित रूप से अपनी शुगर और वजन की जांच कराएं, संतुलित खानपान अपनाएं और रोजाना कुछ समय शारीरिक गतिविधि के लिए जरूर निकालें. 

यह भी पढ़ेंः  दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author संजना सिंह

संजना सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर्स की पढ़ाई Galgotias University से और बैचलर्स की पढ़ाई महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से की है. उन्हें कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटोग्राफी का भी अनुभव है. वह आसान, रोचक और लोगों से जुड़ी भाषा में कंटेंट और खबरें लिखने में रुचि रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
Morning Digestion Tips: सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget