एक्सप्लोरर

कहीं इन वजहों से तो आपको नहीं रहता हरदम सर्दी-जुकाम

अक्सर कुछ लोगों को हमेशा ही कोल्ड कफ की परेशानी रहती है. जानें, क्या हो सकती है इसके पीछे की असल वजहें.

नई दिल्लीः ऑफिस में हर दम एसी होने के कारण सर्दियों या गर्मी में ठंडा महसूस करना स्वाभाविक है. लेकिन अगर आपको हर समय ठंड महसूस होती है, या हर दम कोल्ड की समस्या रहती है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर के साथ कुछ ठीक नहीं है. ठंड के लिए हर किसी की अलग प्रतिक्रिया होती है. यहां कुछ कारण दिए गए हैं जो आपको दूसरों की तुलना में अधिक कोल्ड होने का कारण हो सकते हैं.

  • शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी जिसे एनीमिया के रूप में भी जाना जाता है एक प्रमुख कारण हो सकता है कि आप हमेशा कोल्ड महसूस कर रहे हो. लाल रक्त कोशिकाएं पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए ज़िम्मेदार होती हैं और अगर किसी कारण से आपके शरीर में ये पर्याप्त नहीं होती हैं तो आप दूसरों की तुलना में हरदम कोल्ड महसूस कर सकते हैं. आप एनीमिया से उस पीड़ित होते हैं जब आपके शरीर को लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं मिलता है या वे नष्ट हो जाते हैं. यह आपके अंगों में रक्त के संचार को कम करता है, जिससे आप सर्दी-जुकाम महसूस करते हैं.
  • हाइपोथायरायडिज्म एक ऐसी स्थिति है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन का उत्पादन नहीं करता है. हार्मोन आपके चयापचय को रेगुलेट करने के लिए जिम्मेदार हैं. थायराइड हार्मोन की कमी के कारण, आपके शरीर को आंतरिक तापमान को रेगुलेट करना मुश्किल लगता है और आप ठंडा महसूस करते हैं. हाइपोथायरायडिज्म के अन्य लक्षण भूलने की बीमारी, डिप्रेशन, ड्राई स्किन, थकान और वजन बढ़ना है.
  • नींद आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भी आवश्यक भूमिका निभाती है. हमारा शरीर 24 घंटे के चक्र का अनुसरण करता है और यहां तक कि इसमें थोड़ा सा बदलाव भी इसके सामान्य कामकाज को बाधित कर सकता है. इसलिए, अगर आपको हर समय कोल्ड रहता है तो उचित मात्रा में नींद लें.
  • हमारा शरीर हमें गर्म रखने के लिए अपने आंतरिक तापमान को बनाए रखने के लिए वसा का उपयोग करता है. यदि आपने हाल ही में अपना वजन कम किया है, तो इसका मतलब है कि आपने वसा को कम कर दिया है और इसलिए आप अधिक ठंडा महसूस कर रहे हैं. हालांकि, हर किसी के साथ ऐसा नहीं है. जब आप कम कैलोरी वाले आहार पर होते हैं, तो आपका चयापचय धीमा हो जाता है और आपके शरीर को तापमान को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है. किसी भी तरह के ईटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित लोग भी इसी कारण से कोल्ड महसूस करते हैं.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
टॉयलेट पेपर का यूज पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget