एक्सप्लोरर

Stomach Pain: अक्सर परेशान करता है पेट दर्द, तो इलाज से पहले जान लें इसके कारण

Stomach Pain Causes: पेट दर्द किसी को भी कभी भी हो सकता है. हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें एसिडिटी, आंत का इंफेक्शन और गैस बनना शामिल है.

Reason of Stomach Pain: पेट दर्द एक सामान्य परेशानी है, लेकिन कई बार ये कई गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है. पेट दर्द के ज्यादातर मामले हल्के होते हैं और इसके कई सामान्य कारण होते हैं, जैसे अपच या मांसपेशियों में खिंचाव. अगर लक्षण दिखने पर ही सही इलाज कर लिया जाए, तो गंभीर समस्या भी जल्दी दूर हो जाती है. पेट दर्द, विशेष रूप से गंभीर या पुराने लक्षणों के साथ, कैंसर सहित कई गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता हैं. तो चलिए आज आपको बताने जा रहे हैं पेट में दर्द होने के कुछ सामान्य कारणों के बारे में, 

 

आंत्रशोथ (फ्लू)

 

इस मामले में, पेट में दर्द अक्सर मतली, उल्टी और लूज मोशन के साथ होता है. ये समस्या खाना खाने के तुरंत बाद देखने को मिलती है. ये समस्या बैक्टीरिया की वजह से होती है और अक्सर कुछ ही समय में दूर भी हो जाते हैं. ये समस्या दो दिन के अंदर ही ठीक हो सकती है.

 

गैस की समस्या

 

गैस भी पेट दर्द होने का एक अहम कारण हो सकता है. आंत में गैस का बढ़ा हुआ दबाव तेज दर्द का कारण बन सकता है. गैस भी पेट में जकड़न या ऐंठन और पेट फूलना या डकार पैदा कर सकती है. गैस अक्सर गलत खाने-पान की वजह से बनती है.

 

इरिटेबल बॉउल सिंड्रोम (IBS)

 

ये एक ऐसी समस्या है, जिसमें कुछ खाद्य पदार्थों को पचाने में बहुत समस्या होती है. ऐसे में खाना खाने के तुरंत बाद दर्द का अनुभव होता है और मल त्याग करने के बाद पेट दर्द से राहत मिलती है. इसके अन्य सामान्य लक्षणों में गैस, मतली, ऐंठन और सूजन शामिल हैं.

 

एसिडिटी के कारण हो सकता है दर्द

 

कभी-कभी गलत खान-पान से एसिडिटी भी बन जाती है, जिसमें खट्टी डकार और मतली आने की समस्या हो जाती है. ऐसे में सीने और पेट में जलन होने के साथ-साथ दर्द का भी अनुभव होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें:-
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
Genetic Cholesterol Risk: जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
जीन में है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा? अच्छी डाइट से कम हो सकता है असर
Sleep Tips: क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
क्या रातभर करवटें बदलते रहते हैं? डॉक्टर से जानें गहरी नींद का राज
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो
ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget