एक्सप्लोरर

मॉनसून में क्यों बढ़ जाती है गालों पर खुजली होने की समस्या, जाने क्या है इसका कारण

कुछ लोगों को गाल पर बार-बार खुजली की समस्या होती है. गालों पर खुजली किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन ये समस्या मॉनसून के समय ज्यादा देखी जाती है. आइए जानते हैं खुजली होने की क्या वजह हो सकती है.

बहुत बार ऐसा होता है कि गालों पर खुजली शुरु हो जाती है और बंद होने का नाम ही नहीं लेती है. ये समस्या आपको काफी हद तक परेशान कर सकती है. कई बार ये खुजली अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन कई बार ये इतनी ज्यादा हो जाती है कि आपको इससे असहजता भी हो सकती है. गालों पर खुजली किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन ये समस्या मॉनसून के समय ज्यादा देखी जाती है. गालों पर लगातार खुजली होने के कारण आपको कई बीमारी भी हो सकती है. इसलिए इसे नजरअंदाज करना बिलकुल भी सही नहीं है. आइए जानते हैं गालों पर खुजली होने का क्या कारण हो सकता है. 

1. धूप 

गालों पर लगातार खुजली की समस्या का कारण धूप भी हो सकता है. अक्सर धूप में जाने की वजह से या ज्यादा देर धूप में रहने की वजह से सनबर्न हो जाता है जो खुजली का कारण हो सकता है. तो अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो कोशिश करें कि गालों को सीधा धूप के कॉनटैक्ट में ना लाएं. 

2. गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

गालों पर खुजली का सबसे बड़ा कारण हो सकता है गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना. बहुत बार ऐसा होता है कि लोग बिना सोचे समझे मेकअप प्रोडक्ट खरीद लेते हैं जो उनके लिए एलर्जी का कारण बन सकता है जिसकी वजह से गालों पर खुजली शुरु हो सकती है. इसलिए कोई भी नया प्रोडक्ट ट्राई करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें ताकी आप होने वाले एलर्जी से बच सकें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गालों पर ज्यादा कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें और अपने स्किन के मुताबिक ही प्रोडक्ट को चुने.

3. गंदगी

कई बार चेहरे की ठीक से सफाई ना होने के कारण भी खुजली की समस्या हो सकती है. खासकर पुरुषों में अगर वो दाढ़ी बड़ी रखते हैं और ठीक से सफाई नहीं करते हैं तो खुजली होनी शुरु हो जाती है. ऐसे में कोशिश करें कि चेहरे की सफाई के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करें. महिलाएं अपना मेकअप हटाने के लिए डायरेक्ट फेस वॉश के इस्तेमाल से बचें क्योंकि मेकअप के छोटे कण त्वचा में अंदर जाने पर इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं. फेस वॉश की जगह आप गुलाब जल या टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं.

4. सोरायसिस बीमारी 

कई बार गालों पर खुजली होने की समस्या को हम सामान्य समझकर छोड़ देते हैं लेकिन ये सोरायसिस जैसे स्किन इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं. ऐसे में अगर लगातार गालों पर खुजली की समस्या के साथ लाल चकत्ते भी दिखाई दें तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं क्योंकि इस बीमारी को टालने से ये बढ़ भी सकती है. 

5. पित्ती

पित्ती की समस्या के बारे में आपने जरूर सुना होगा. यह एक प्रकार की स्किन एलर्जी है जिसमें त्वचा पर चकत्ते उभर आते हैं और बहुत तेज खुजली होनी शुरु हो जाती है. वैसे तो यह बीमारी कुछ दिन में अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं और कोशिश करें कि पित्ती हो जाने पर खुजली करने से बचें. 


गालों पर खुजली से बचने के लिए स्किन को हाइड्रेट रखें. रूखी स्किन  के कारण भी खुजली की समस्या होती है. स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल  बहुत सावधानी से चुनें. मेकअप ब्रश को नियमित तौर पर साफ करें. गालों पर खुजली की समस्या ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: इस काले बीज से कम हो सकती है तोंद...जानिए कैसे करना है डाइट में शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget