एक्सप्लोरर

Ramadan Special: इफ्तार में जरूर शामिल करें ये 5 तरह के रिफ्रेशिंग शरबत...पीते ही पूरे शरीर में आ जाएगी फुर्ती

रोजे में दिनभर भूख और प्यास की शिद्दत के बाद जब सूर्यास्त के वक्त रोजा खोलते हैं तो इस दौरान शरीर को हाइड्रेट करने वाले कुछ शरबत आप इफ्तार में शामिल करें. इससे दिनभर की थकान दूर हो सकती है

Ramadan Special Sharbat: रमजान शुरू हो चुका है. रोजे के दौरान पूरे दिन ना तो आप पानी पी सकते हैं और ना ही कुछ खा सकते हैं. शाम में सूरज डूबने के बाद यानी मगरिब के अजान के बाद इफ्तारी की जाती है.अब जाहिर सी बात है कि दिन भर पानी का एक कतरा नहीं पीने से शरीर डिहाइड्रेट रहता है और थकान भी खूब रहती है. इसलिए इफ्तार के वक्त पेय पदार्थों पर खास ध्यान देना चाहिए. ऐसे में हम आपको कुछ फायदेमंद शरबत के बारे में बता रहे हैं, जिसे पीने से आपकी थकान चुटकियों में दूर हो सकती है और आपको डिहाइड्रेशन का भी खतरा नहीं रहता..आइए जानते हैं इन शरबतों के बारे में...

फालसे का शरबत- इफ्तार के वक्त आप फालसे का शरबत पी सकते हैं. ये काफी पौष्टिक फल होता है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. पहले तो ये शरबत पीने से प्यास कम लगती है और आप को इससे जबरदस्त ऊर्जा मिलती है. गर्मियों में पेट में होने वाली जलन से भी छुटकारा मिलता है.

खस का शरबत-इफ्तार के वक्त आप खस का शरबत भी पी सकते हैं.यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है इसको पीने से शरीर हेल्दी रहता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इससे कमजोरी दूर होती है और आप दूसरे दिन रोजा रखने के लिए खुद को तैयार कर पाते हैं.

चंदन का शरबत-इफ्तारी के लिए चंदन का शरबत भी एक हेल्दी ऑप्शन है. इसके सेवन से शरीर में ठंडक पहुंचती है.शरीर हाइड्रेट रहता है.गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से लू और पेट संबंधी बीमारियों से भी बचा जा सकता है.

मुहब्बत का शरबत-आप इफ्तार के लिए मोहब्बत का शरबत भी ऐड कर सकते हैं. यह रूह अफजा, तरबूज, दूध और बर्फ के टुकड़ों से बना एक स्वादिष्ट ड्रिंक होता है. इसे पीने से दिन भर की थकान दूर होती है और आप पूरी तरह से रिफ्रेश हो जाते हैं.

रोज शरबत-इफ्तार में आप रोज शरबत भी पी सकते हैं. इसमें सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम सल्फर और फास्फोरस जैसे कूलिंग मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को राहत पहुंचाते हैं. रोजे की वजह से शरीर में जो पानी की कमी होती है वो इस ड्रिंक को पीने के बाद मेंटेन हो जाती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Bleeding During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग होना नॉर्मल या फिर ये है किसी खतरे का संकेत? एक्सपर्ट से जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget