एक्सप्लोरर

‘बाल यौन शोषण’, बच्चों को बचा सकते हैं इस तरह से

नई दिल्लीः अक्सर लोग सोचते हैं कि उनका बच्चा घर में सुरक्षित है लेकिन ये सच नहीं है. आपको जानकर हैरानी होगी घर में भी बच्चे  सुरक्षित नहीं होते. जी हां, आज हम बात कर रहे हैं चाइल्ड एब्यूज की. चाइल्ड एब्यूज सिर्फ सेक्सुअल एब्यूज ही नहीं बल्कि बच्चे का मानसिक और शारीरिक शोषण भी है.

2012 में स्टार प्ल्स के प्रोग्राम ‘सत्यमेव जयते’ में आमिर खान ने चाइल्ड एब्यूज पर एक प्रोग्राम किया था. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खाने ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की 2007 की एक रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि देशभर में 53 पर्सेंट बच्चे चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूस (बाल यौन शोषण) का शिकार हो चुके हैं यानि हर दो में से एक बच्चा. सिर्फ बड़े शहरों ही नहीं बल्कि छोटे शहर, टाउन, गांव भी इसमें सभी शामिल है.

आखिर बाल यौन शोषण क्या है- ये दो तरह का होता है. एक गंभीर तरह का है जिसमें 21पर्सेंट ऐसे बच्चे आते हैं जिसमें रेप, बच्चे को गलत जगह हाथ लगाना, बच्चे को जबरन छूना, उसके कपड़े उतारना और बच्चे की अश्लील तस्वीरें खींचना. कम गंभीर में 32 पर्सेंट बच्चे आते हैं जिसमें बच्‍चे को जबरन चूमना और बच्चे को अश्लील वीडियो दिखाना शामिल है.

लोग सोचते हैं कि चाइल्ड‍ एब्यूज सिर्फ लड़कियों के साथ ही होता है जबकि ऐसा नहीं है. 2007 की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय रिपोर्ट के मुताबिक, जिन बच्चों के साथ बाल यौन शोषण हुआ उनमें से 53 पर्सेंट लड़के थे.

क्यों बच्‍चे पेरेंट्स को नहीं बता पाते शोषण के बारे में-

  • सेक्सुअल चाइल्ड एब्यूज काउंसलर अनुजा गुप्ता का कहना है कि दरअसल, ये बड़ों की बच्चों से उम्मी‍द होती है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है तो वो पेरेंट्स को आकर बताएं. जबकि बड़े ही इस बारे में बच्चों से बात नहीं करते तो बच्चे कैसे अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करेंगे.
  • बच्चों को पता ही नहीं होता कि इस बारे में पेरेंट्स से क्यों बात करें और कैसे करें.
  • क्या आपने खुद को इस लायक बनाया है कि आप बच्चे की बात सुनें, बच्चे की बात समझें. बच्चे इस बात को समझते हैं कि अगर वे इस बारे में पेरेंट्स को बताएंगे तो उनका विश्वास नहीं किया जाएगा.
  • काउंसलर कहती हैं कि बच्चे जब बताते हैं और उनका विश्‍वास नहीं किया जाता या फिर उन्हें दोषी ठहराया जाता है तो उनकी पीड़ा शोषण से कहीं अधिक हो सकती है.
  • चुप्पी शोषण का ही एक हिस्सा है. लोग बच्चों को धमकी देते हैं कि इसके बारे में बताना मत. बच्चे इससे डर जाते हैं. कई बार बच्चों को अपराधी प्‍यार से बात करता हैं कि ये तुम्हारे और हमारे बीच का मामला है या फिर हम एक खेल खेल रहे हैं. ये सभी बातें होती हैं.

पेरेंट्स को जब पता चलें बच्चे के यौन शोषण के बारे में-

  • पेरेंट्स खुद को सुनने लायक बनाएं.
  • सबसे पहले बच्चे का विश्वास करें कि बच्चे इस तरह की बातों के बारे में झूठ नहीं बोलेंगे.
  • बच्चे को भरोसा दिलाएं कि तुमने जो बताया है वो कहकर तुमने अच्छा किया है.
  • बच्चे से माफी मांगे कि उनके रहते हुए बच्चे के साथ ऐसा हुआ.
  • उसके बाद बच्चे की पूरी बात सुनें और कोई ठोस कदम उठाने का निर्णय लें.
  • अगर घर का ही कोई सदस्य बच्चे के साथ मिसबिहेव करता है तो उसका सामना करें. उसे बताएं कि आप जो कर रहे हैं गलत है. हमें पता है आपने क्या किया है. आगे ऐसा नहीं चलेगा. जरूरी नहीं कि आप हर बार केस पुलिस को ही सौंपें.

इस तरह के लोग होते हैं अपराधी-

  • मनोवैज्ञानिक डॉ. रजत मिश्रा का कहना है कि ऐसे लोग जो बच्चों का यौन शोषण करते हैं इनमें किसी तरह की गिल्ट की भावना नहीं होती. इन्हें पछतावा नहीं होता.
  • ऐसे लोग मानते हैं कि उन्होंने बच्चे के साथ जो किया है वो सही किया है.
  • वे बच्चे को एडल्ट की तरह देखते हैं. वे मानते हैं कि बच्चा इसे एन्जॉय करता है.
  • ऐसे अपराधी शातिर दिमाग से ऐसा करता है. वे किसी को देखकर अपना टारगेट बनाते हैं. बच्चे के मूवमेंट, बच्चे के बिहेवियर और उसके एन्वायरन्मेंट को जांचते हैं.
  • इनमें अपना एक तरह का कॉन्फिडेंस होता है. ये जल्दी‍ ही बच्चों का दिल जीत लेते हैं. बच्चों को बहला-फुसला लेते हैं. बच्चा जल्दी ही इन पर भरोसा करने लगते हैं.

कैसे पहचानें दोषी को-

  • डॉ. रजत मिश्रा कहते हैं कि ऐसे लोगों को आप चेहरे से नहीं पहचान सकते लेकिन उसके बिहेवियर से पहचान सकते हैं कि वो बच्चों की तरफ किसी तरह से आकर्षित हो रहा है.
  • वो बच्चों के साथ बहुत जल्दी घुल-मिल जाएगा.
  • बच्चों के साथ लंबा समय यानि जरूरत से ज्यादा वक्त बिता रहा हो तो ये आपके लिए एक वॉर्निंग है.

चाइल्ड एब्यूज को लेकर एबीपी न्यूज़ से गंगाराम हॉस्पिटल की डॉ. आरती ने बात की.  डॉ. आरती ने कुछ बातों पर खास देने की बात कही है जैसे-

  • बच्चे को अवेयर करना बहुत जरूरी है. फैमिली मेंबर्स बच्चों से समय-समय पर इस पर बात करते रहें.
  • बच्चे को एजुकेट करें कि कोई आपको टच ना करें. प्राइवेट पार्ट्स को कोई टच नहीं कर सकता. आपको कुछ अच्छा नहीं लग रहा तो तुरंत पेरेंट्स को बताएं.
  • कुछ डॉक्यूमेंट्री मूवीज के जरिए बच्चों को एजुकेट कर सकते हैं.
  • बच्चे का बिहेवियर नोट करते रहें. अगर बच्‍चा एक्टिव था और अचानक गुमसुम हो गया है या फिर बच्चे के मार्क्स कम आने लगे हैं तो इसका कारण जानने की कोशिश करें.
  • बच्चा खुद से कभी नहीं बताएगा कि उसके साथ क्या हो रहा है. ऐसे में आप बच्चों पर फोकस करें. बच्चों में इतना विश्वासस जगाएं कि बच्चा अपनी बात कह सकें.
  • अगर बच्चे की पिटाई हो रही है तो इस पर एक्शन लें. बच्चे की काउंसलिंग करके भी बच्चे को समय रहते ठीक कर सकते हैं.
  • अगर बच्चा घर में ही एब्यूज हो रहा है तो पुलिस की मदद ले सकते हैं. एनजीओ की मदद ले सकते हैं.
  • बच्चों को चाइल्‍ड हेल्पलाइन के बारे में बताएं.
  • बच्चों को बताएं कि अगर वो किसी के साथ कंफर्ट महसूस नहीं कर रहा तो शोर मचा दें. या फिर भागकर किसी सेफ प्लेस पर चला जाए. या फिर अपने पेरेंट्स के पास आ जाए.

    बच्चों के लिए जरूरी सलाह- ये जरूरी नहीं कि कोई आपसे बड़ा है तो उसको रिसपेक्ट करो. आपको उसके व्यवहार का आदर करना चाहिए उनकी उम्र का नहीं. अगर किसी का व्यवहार आपके साथ ठीक नहीं है तो उसका आदर ना करें फिर उनकी उम्र चाहे कितनी भी हो. बल्कि हमें उनके खिलाफ कंपलेंट या शिकायत करनी चाहिए.

    बच्चों के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन है. जब भी आप देखें कि कोई बच्चा मुसीबत में है तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
Best Time To Drink Tea: सुबह की चाय या शाम की चाय? जानिए आपकी सेहत के लिए कौन-सा समय है सबसे बेहतर
सुबह की चाय या शाम की चाय? जानिए आपकी सेहत के लिए कौन-सा समय है सबसे बेहतर
Late Night Eating Heart Health Side Effects: रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना, दिल को हो सकता है बड़ा नुकसान
रात 9 बजे के बाद खाते हैं खाना, दिल को हो सकता है बड़ा नुकसान
Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, 50 के पार महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है खतरा?

वीडियोज

Urban Cruiser EBella: Toyota की सबसे बड़ी गलती? #toyota #urbancruiser #autolive
Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा का पूल डे बना इंटरनेट सेंसेशन, ब्लैक मोनोकिनी में ग्लैमरस अंदाज वायरल (01.06.26)
Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
Jamui News: बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी
बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
पाकिस्तान ने ट्रंप की चेतावनी को किया अनदेखा, अब्राहम समझौते से इनकार, इजरायल ने क्या कहा?
Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
Embed widget