एक्सप्लोरर

Coffee During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान पीती हैं ज्यादा कॉफी! तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना बच्चे को हो सकता है खतरा

एक सर्वे में पाया गया है कि 'कॉफी' आपके बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आप प्रेग्नेंट हैं और कॉफी पीने की शौकीन हैं तो आपके लिए इससे जुड़े नुकसान के बारे में जानना बहुत जरूरी है.

Drinking Coffee During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी सेहत का का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. क्योंकि उनकी हर एक्टिविटी का असर उनके बच्चे पर निश्चित रूप से पड़ता है. आप क्या खा रही हैं, क्या पी रही हैं और क्या कर रही हैं, इन सभी चीज़ों का प्रभाव आपके बच्चे पर पड़ता है. हाल ही में किए गए एक सर्वे में पाया गया है कि आपकी फेवरेट 'कॉफी' आपके बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आप प्रेग्नेंट हैं और कॉफी पीने की शौकीन हैं तो आपके लिए इससे जुड़े नुकसान के बारे में जानना बहुत जरूरी है. 

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्वे में पाया गया कि काफी पीने वालीं 80 प्रतिशत प्रेग्नेंट महिलाएं अपने कैफीन के सेवन पर ध्यान नहीं देतीं. वे जरूरत से ज्यादा कॉफी पीती हैं, वो भी यह जानने के बावजूद कि प्रेग्नेंसी में रोजाना 200 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन उन्हें नहीं करना चाहिए. अगर आप अपने कैफीन के सेवन पर ध्यान नहीं देंगी तो हो सकता है कि आपके बच्चे पर इसका बहुत बुरा असर पड़े.

कितना कॉफी पीना सही?

हालांकि ऐसा नहीं है कि प्रेग्नेंसी को दौरान आपको कॉफी का सेवन करना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए. लेकिन अगर आप रोजाना 200 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन करती हैं तो आपको इसको कम करने की जरूरत है. प्रेग्नेंसी में 200 मिलीग्राम से ज्यादा कॉफी पीना आपके साथ-साथ आपके बच्चे को भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार बना देगा. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर आप प्रेग्नेंट हैं और कॉफी के बिना नहीं रह सकतीं तो एक दिन में सिर्फ दो ही कप इंस्टेंट कॉफी और एक मग फिल्टर कॉफी ही पिएं. क्योंकि इससे ज्यादा पीना प्रेग्नेंसी के लिए खतरनाक है.

इन दिनों ज्यादातर कॉफी शॉप्स में कैफीन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. सर्वे में मालूम चला है कि हाई स्ट्रीट चेन कोस्टा के मीडियम साइज़ वाले कैपुचिनो ग्लास में 325mg तक कैफीन होता है, जो प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए निर्धारित सीमा से डेढ़ गुना ज्यादा है. जबकि एक मीडियम साइज़ स्टारबक्स कैपुचिनो में लगभग 66mg कैफीन मौजूद होता है. 

ज्यादा कॉफी पीने से क्या होगा?

सर्वे के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा कैफीन लेने से आपका बच्चा वक्त से पहले पैदा हो सकता है या पैदा होने के बाद जल्दी मर सकता है. यही नहीं, यह भी संभावना है कि बच्चा मृत पैदा हो. एक्सपर्ट का कहना है कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में जो महिलाएं एक दिन में 500 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन करती हैं, उनमें हृदय गति तेज होने, सांस लेने की दर बढ़ने और नींद न आने की संभावना ज्यादा होती है. 

ये भी पढ़ें: Water Bottle Side Effects: टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती है आपकी पानी की बोतल! ये स्टडी पढ़कर चकरा जाएगा माथा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget