एक्सप्लोरर

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का प्रेग्नेंसी पर क्या होता है असर? जान लीजिए जवाब

एक्सपर्ट का कहना है कि आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं या पहले से गर्भवती हैं और आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर है तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप खुद को और बच्चे को सुरक्षित रख सकती हैं.

Pregnancy complications: गर्भावस्था हर महिला के जिंदगी का एक बेहद अहम और नाजुक दौर होता है. इस दौरान महिला के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव आते हैं, इसलिए मां को अपने और अपने होने वाले बच्चे की सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है. अगर इस दौरान जरा-सी भी लापरवाही बरती जाए, तो वह मां और बच्चे दोनों के लिए गंभीर परिणाम साबित हो सकती है. खासतौर पर जब महिला को डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हों और वे सही तरीके से कंट्रोल न की जाएं, तो इससे गर्भावस्था में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरे का कारण बन सकती हैं.

गर्भावस्था में डायबिटीज क्यों होती है खतरनाक?

एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज होना मां और बच्चे दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. चाहे महिला को यह बीमारी पहले से हो या प्रेग्नेंसी के दौरान ही पहली बार सामने आ सकती है, जिसे गेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है. इसका असर सीधे गर्भ में पल रहे  शिशु पर पड़ता है. इस स्थिति में बच्चा जरूरत से ज्यादा बड़ा हो सकता है, जिससे नॉर्मल डिलीवरी के समय परेशानी हो सकती है और सिजेरियन डिलीवरी की नौबत आ सकती है. इतना ही नहीं, जन्म के बाद बच्चे की शुगर अचानक गिर सकती है, जो उसकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए गर्भावस्था में डायबिटीज को गंभीरता से लेना जरूरी होता है.

हाई ब्लड प्रेशर से बढ़ता है प्रीक्लेम्प्सिया का खतरा

अगर गर्भावस्था के समय महिला का ब्लड प्रेशर ज्यादा हो जाए, तो यह एक परेशानी की बात हो सकती है. ज्यादा बीपी के चलते प्रीक्लेम्प्सिया नाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें महिला को हाथ-पैरों या चेहरे में सूजन, सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ज्यादा बीपी से शरीर के कुछ अंगों को नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है. साथ ही, गर्भ में पल रहे बच्चे की सही ग्रोथ रुक सकती है और डिलीवरी समय से पहले हो सकती है. इसलिए हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय पर इलाज लेना बहुत जरूरी है.

मां और बच्चे की सुरक्षा के लिए क्या है जरूरी?

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं या पहले से गर्भवती हैं और आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप खुद को और अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकती हैं:

  • नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराते रहें.
  • जो दवाएं और डाइट डॉक्टर ने बताई हैं, उन्हें सही समय पर लें.
  • रोजाना थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करें या हल्की वॉक जरूर करें.
  • नमक और चीनी की मात्रा खाने में सीमित रखें.
  • तनाव से बचें और मन को शांत रखें, क्योंकि आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बच्चे पर असर डालता है.

इन बातों का रखें ध्यान

गर्भावस्था में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को हल्के में लेना मां और बच्चे दोनों की सेहत पर भारी पड़ सकता है. हालांकि अच्छी बात यह है कि समय रहते इनका पता लग जाए, सही इलाज शुरू हो जाए और अपने जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव किए जाएं, तो इन समस्याओं को आसानी से काबू किया जा सकता है. याद रखें, एक स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है.

ये भी पढ़ें: कौन सी बीमारी में होता है सबसे ज्यादा दर्द? खुद मौत मांगने लगता है इंसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget