एक्सप्लोरर

मां को कैंसर होने के बाद जन्मे बच्चे में भी होती है ये खतरनाक बीमारी? जान लीजिए जवाब

क्या अगर मां को कैंसर है, तो उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कैंसर हो सकता है. रिसर्च और डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर मामलों में मां का कैंसर बच्चे को ट्रांसफर नहीं होता है.

Maternal Cancer Risks : अगर कोई महिला प्रेगनेंट है और उसे कैंसर भी है तो क्या इसका असर उसके होने वाले बच्चे पर भी पड़ेगा? क्या मां का कैंसर बच्चे को भी हो सकता है. इस तरह के सवाल कई परिवारों के लिए चिंता का कारण बन जाते हैं, खासकर जब मां गर्भवती हो और कैंसर (Pregnancy Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हो. यह कंडीशन बेहद खतरनाक होती है. इसमें कई तरह की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या मां को कैंसर होने के बाद जन्मे बच्चे में भी ये बीमारी होती है.

क्या कैंसर मां से बच्चे में ट्रांसफर हो सकता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादातर मामलों में कैंसर मां से बच्चे में ट्रांसफर नहीं होता है. मतलब अगर प्रेगनेंट महिला को कैंसर है, तो यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि उसका आने वाला बच्चा (New Born) भी इस बीमारी का शिकार हो. ऐसा बेहद दुर्लभ मामलों में ही देखने को मिलता है.

सिर्फ कुछ खास तरह के कैंसर, जैसे मेलानोमा (Skin Cancer) या लीकेमिया (Blood Cancerर) में ही इसका रिस्क रहता है कि कैंसर सेल्स (Cancer Cells) प्लेसेंटा के जरिए से भ्रूण (Fetus) तक पहुंच सकती हैं, लेकिन यह लाखों केस में कभी-कभार ही होता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

क्या प्रेगनेंसी के दौरान कैंसर का इलाज हो सकता है

डॉक्टर्स के मुताबिक, अब मेडिकल साइंस इतना आगे बढ़ चुका है कि कई तरह के कैंसर का इलाज प्रेगनेंसी के दौरान भी सेफ तरीके से किया जा सकता है. खासकर अगर कैंसर गर्भावस्था के दूसरे या तीसरे तिमाही में पकड़ में आ जाए तो कई तरह की कीमोथेरेपी दवाएं दी जा सकती हैं जो बच्चे के लिए हानिकारक नहीं होती हैं. हालांकि इलाज की प्रक्रिया और दवाएं डॉक्टर गर्भवती महिला और भ्रूण की सेफ्टी को ध्यान में रखकर ही तय करते हैं.

क्या कैंसर जेनेटिक हो सकता है

कुछ तरह के कैंसर जेनेटिक हो सकते हैं, जैसे ब्रेस्ट कैंसर (BRCA जीन म्यूटेशन) या कोलन कैंसर. मतलब अगर मां को यह बीमारी जीन के कारण हुई है, तो वह जीन आगे बच्चे में भी जा सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बच्चा जरूर कैंसर का शिकार होगा ही. सिर्फ इसका रिस्क बढ़ सकता है.

बच्चों की सुरक्षा कैसे करें

अगर किसी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान कैंसर डायग्नोज होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है.

एक्सपर्ट डॉक्टर से समय रहते सलाह लें.

नियमित जांच कराएं.

संतुलित डाइट लें.

मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाएं.

डिलीवरी के बाद भी कुछ साल तक बच्चे की नियमित निगरानी करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget