एक्सप्लोरर

एयर प्यूरीफायर के लिए कौन-सा फिल्टर होता है सबसे अच्छा, ये हवा से कैसे दूर करते हैं बैड पार्टिकल्स?

एयर प्यूरीफायर हमारे घरों और ऑफिस की हवा की क्वालिटी को सुधार उसे शुद्ध और साफ बनाता है.इनमें इस्तेमाल होने वाले फिल्टर हवा से हानिकारक कणों और प्रदूषकों को दूर कर बैड पार्टिकल को फैलने से रोकते हैं.

Best Air Purifier Filters : दिल्ली से लेकर लाहौर तक इन दिनों पॉल्यूशन का खतरा बढ़ गया है. हवा की क्वालिटी खराब हो गई है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में लगातार इजाफा हो रहा है. जिसका असर वहां रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है. वायु प्रदूषण की वजह से जहरीले तत्व हवा में घुलकर हमारे फेफड़ों तक आसानी से पहुंच रहे हैं और कई खतरे पैदा कर रहे हैं.

इससे बचने के लिए पिछले कुछ समय से एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल बढ़ गया है. यह घर या दफ्तर की हवा को फिल्टर कर शुद्ध हवा हम तक पहुंचाता है. अगर आप भी एयर प्यूरीफायर खरीदने जा रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि एयर प्यूरीफायर के लिए कौन सा फिल्टर सबसे अच्छा होता है और ये हवा से बैड पार्टिकल्स को कैसे दूर करता है.

ये भी पढ़ें: कितनी डेंजरस है ये बीमारी, जिससे जूझ रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज, ये हैं लक्षण और बचाव

बेस्ट एयर प्यूरीफायर फिल्टर

1. हेपा फिल्टर (HEPA Filter)

हेपा फिल्टर एयर प्यूरीफायर के लिए सबसे अच्छा फिल्टर माना जाता है. ये फिल्टर 99.97% तक 0.3 माइक्रोन से छोटे कणों को भी हटा सकते हैं, जिनमें धूल, धुआं और अनगिनत छोटे-छोटे पार्टिकल्स होते हैं.

2. एक्टिव कार्बन फिल्टर (Active Carbon Filter)

एयर प्यूरीफायर के लिए दूसरा सबसे अच्छा फिल्टर एक्टिव कार्बन फिल्टर होता है, जो खतरनाक गैसों और केमिकल्स को हटाकर हवा को शुद्ध करता है. इसमें गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकला धुआं और गैसें हो सकती हैं.

3. इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्टर (Electrostatic Filter)

इलेक्ट्रोस्टैटिक फिल्टर भी हवा को शुद्ध कर पॉल्यूशन को खत्म कर सकता है. ये फिल्टर हवा में मौजूद बैड पार्टिकल्स को खींचने के लिए इलेक्ट्रोस्टैटिक चार्ज का इस्तेमाल करते हैं. इनसे खराब हवा हमारे शरीर तक नहीं पहुंच पाती है.

ये भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

4. यूवी फिल्टर (UV Filter)

पॉल्यूशन से बचने और हवा साफ करने के लिए बहुत से लोग यूवी फिल्टर का भी इस्तेमाल करते हैं. ये फिल्टर हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को मारने के लिए अल्ट्रावॉयलेट किरणों का इस्तेमाल करते हैं और हवा को शुद्ध बनाते हैं.

एयर प्यूरीफायर में फिल्टर कैसे काम करते हैं

एयर प्यूरीफायर में जिस तरह का फिल्टर लगा होता है, वह उसी तरह काम करता है. इसमें लगे फिल्टर हवा में मौजूद छोटे से छोटे कणों को खींचकर हवा को शुद्ध बनाते हैं. आसान भाषा में कहें तो एयर प्यूरिफायर खराब हवा को खींचकर लाते हैं, फिल्टर वायरस और बैक्टीरिया को खत्म कर घर की हवा की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget