एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने कहा Coronavirus से बचाएगी इम्युनिटी, इन 5 टिप्स को फॉलो करने से होगा बचाव

प्रधानंत्री ने जोर दिया कि लोग घर पर ही रहें और वहीं से काम करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी चैनल जनता के बीच #StayatHome और डिजिटल पेमेंट्स को भी प्रमोट करें.

कोरोना का कोहराम दुनिया भर के साथ देश में अपने पैर पसारता जा रहा है. आज जहां देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 418 हो गई है. वहीं देश में इस जानलेवा वायरस के कारण 7 लोगों की मौत भी हो गई है. प्रधानमंत्री ने देश में बढ़ती इस महामारी को देखते हुए आज देश के मीडिया संस्थानों के साथ ऑनलाइन बैठक की. उन्होंने इस बैठक में जोर दिया कि लोग घर पर ही रहें और वहीं से काम करें. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि घर पर रहने वाले लोग भी अपने इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखें. आइये आपको बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान 5 टिप्स को अपनाकर कैसे इम्युनिटी को बेहतर बनाया जा सकता है.

  1. घर पर रहने के दौरान अक्सर देखा जाता है कि लोग आरामतलब हो जाते हैं. वर्क फ्रोम होम के दौरान भी लोग काम करने के बाद आराम करने लगते हैं. आपको जरुरी व्यायाम और कसरतें करती रहनी हैं. आप इस दौरान योग भी कर सकते हैं. योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तीन प्राणयाम जरूर करें. एक भस्त्रिका है जो दो से तीन मिनट करें. दूसरा कपालभाती है जो पांच से 10 मिनट कर सकते हैं. तीसरा अनुलोम विलोम करें.
  2. डॉक्टरों के अनुसार शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सिडेंट की तादाद अधिक होनी चाहिए. इसके लिए आप हरी सब्जियों का खूब सेवन करें. आप चाहें तो सलाद के तौर पर भी इन्हें खा सकते हैं. इसके अलावा आपको दूध और दही का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए. फलों में आप संतरा, चुंकदर, पपीता समेत मौसमी फल भी खा सकते हैं. इनका जूस पीने से भी आपकी इम्युनिटी बेहतर रहेगी.
  3. आप इस लॉकडाउन के दौरान जब घर पर ही रह रहे हैं तो आपको अधिक से अधिक पानी भी पीते रहना है. कोशिश करिए कि आप दिन में  कम से कम 10-12 गिलास पानी रोज पीते रहें. इसके अलावा इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप घर पर ही ऐसे इंडोर गेम्स खेल सकते हैं जिनसे आपके शरीर की कसरत हो जाए. इससे आपको अधिक पानी पीने में भी मदद मिलेगी. इस दौरान आपको साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना है और हाथ भी धोते रहने हैं.
  4. इनके अलावा आप अपने रोज के खाने का भी विशेष ख्याल रखें. अधिक तेल मसाले का खाना खाने से आपको बचना चाहिए. कोशिश करें कि आप समय-समय पर हल्का आहार लेते रहें. आप अपने रोज के खाने में नींबू, अदरक हल्दी और तुलसी का प्रयोग जरुर करें. भारत में रोज के खान-पान का प्रयोग में हल्दी का प्रयोग तो होती है. इसके अलावा आप आंवला, काली मिर्च का भी प्रयोग अपने रोज के खाने में कर सकते हैं.
  5. इसके अलावा आप ग्रीन-टी का सेवन भी इम्युनीट बढ़ाने के लिए कर सकते हैं. कोशिश करिए कि आप सुबह-शाम जरुर ग्रीन टी का सेवन कर रहे हों. वहीं आप इस लॉकडाउन के दौरान वेज सूप भी पी सकते हैं. सूप से आपको सर्दी जुकाम में भी फायदा मिलेगा. वहीं आप खुद को मजबूत भी फील करेंगे. वहीं आपको लॉकडाउन के दौरान तनाव से भी दूर रहना है. अधिक तनाव भी आपकी इम्युनिटी पर असर डालता है.

आज की वीडियो कांफ्रेस में प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी चैनल जनता के बीच #StayatHome को प्रमोट करें. डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करें. गौरतलब है कि दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लॉकडाउन चल रहा है. इसका उल्लंघन करने पर 1000 रुपये का फाइन या 6 महीने की जेल भी हो सकती है.

यहां पढ़ें

Coronavirus: मीडिया चैनलों के संपादकों के साथ पीएम ने की चर्चा, ये तीन कदम उठाने को कहा

Coronavirus: देश में कुल 418 लोग कोरोना से संक्रमित, सिर्फ महाराष्ट्र में 89 मामले सामने आए 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Steroids and Hormonal Imbalance: क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
क्यों लड़कों का निकल रहा है लड़कियों की तरह ब्रेस्ट, जान लें इसका चौंकाने वाला राज
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget