एक्सप्लोरर

क्या आप भी बार बार नाक में डालते हैं उंगली? तो जान लीजिए किन बीमारियों के हो सकते हैं शिकार 

Nose Picking Habit :  नाक में उंगली डालने की आदत आपको कई तरह की समस्याओं से ग्रसित कर सकती है. आइए जानते हैं इस बारे में-

Nose Picking Habit : नाक में उंगली डालना कई लोगों की आदत होती है, मुख्य रूप से अकेले बैठे-बैठे लोग अपने नाक में उंगली डालते हैं. देखने और सुनने में भले ही आपको ये एक सामान्य आदत लगे, लेकिन अगर आप बार-बार अनजाने में या आदतन नाक में उंगली डाल रहे हैं, तो इससे आपको कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है. आइए जानते हैं नाक में उंगली डालने की आदत किन बीमारियों को देती हैं दावत ?

इन्फेक्शन का खतरा

नाक में उंगली डालने की आदत से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल, हमारी  उंगलियों पर अनगिनत बैक्टीरिया होते हैं. ऐसे में जब आप बार-बार नाक में उंगली डालते हैं, तो ये सीधे म्यूकस मेम्ब्रेन के संपर्क में आ जाते हैं. इससे साइनस इंफेक्शन, नाक में फोड़े जैसी समस्या हो सकती है. 

नाक से खून आना

नाक में बार-बार उंगली डालने से खून आ सकता है. दरअसल, नाक के अंदर की परत काफी नाजुक होती है. ऐसे में उंगली से नाक की परत पर खुरचने से वहां चोट लग जाती है और खून आ सकता है.

ये भी पढ़ें - किन लोगों को नहीं पीना चाहिए धनिया का पानी, क्या हो सकती है दिक्कत?

हो सकती है सांस की बीमारी 

नाक में बार-बार उंगली डालना सांस की बीमारी को दावत दे सकता है. दरअसल, उंगली के जरिए खतरनाक बैक्टीरिया जैसे  - Staphylococcus aureus हमारे नाक में पहुंच सकते हैं, जो बाद में सांस की नली तक जा सकते हैं. इससे खांसी, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं का खतरा रहता है. 

ब्रेन तक पहुंच सकता है इन्फेक्शन

कुछ दुर्लभ मामलों में नाक के जरिए ब्रेन तक बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं क्योंकि नाक और दिमाग के बीच की हड्डी बहुत पतली होती है. इसकी वजह से मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है.

नाक में लग सकता है कट

नाखून लंबे होने पर अगर आप नाक में उंगली डालते हैं, तो नाक के अंदर कट लग सकता है जिसकी वजह से नाक के अंदर जलन, सूजन या घाव हो सकता है.

कैसे छु़ड़ाएं ये आदत?

अगर आप नाक में उंगली डालने की आदत को छोड़ना चाहते  हैं, तो सबसे पहले अपने तनाव और बोरियत को कम करने की कोशिश करें और नाक में जब भी उंगली डालने का मन करे तो खुद को व्यस्त करें.  अगर बच्चों में इस तरह की आदत है, तो उन्हें प्यार से समझाएं और नेजल हाइजीन सिखाएं.

ये भी पढ़ें - मुंह में उंगली डालने पर बच्चे को रोक देते हैं आप, जानें इससे उनको कितना होता है फायदा?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author मीनू झा

मीनू झा पिछले 8 साल से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं. उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है. लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का तरीका है. उन्हें घूमना, पढ़ना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है। हर नई जगह, हर नई किताब और हर रंग उनके लेखों में कहीं न कहीं झलकते हैं.

इसके साथ ही स्टोरी की स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है, यही हुनर उनकी असल ताकत है. Digital Skills  डिजिटल युग की मांग को समझते हुए इन्होंने ने SEO और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य से जुड़ी तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली मीनू Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget