एक्सप्लोरर

कोरोना के नए वेरिएंट मचा सकते हैं तबाही! इस दवा के कोरोना के नए वेरिएंट पर भी कारगर होने का दावा

कोविड का ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है और एशिया में इसने तबाही मचायी हुई है. ऐसे में डॉक्टर्स कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये पैक्सलोविड जैसी दवाओं पर भरोसा कर रहे हैं.

हर रोज कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं कई लोगों की कोरोना के कारण जान भी जा चुकी है. इस बीच शोधकर्ताओं का कहना है कि दवा कंपनी फाइजर द्वारा विकसित एंटीवायरस दवा पैक्सलोविड कोविड-19 के नए वेरिएंट के उपचार लिये भी कारगर है. अमेरिका में रटगर्स विश्वविद्यालय के शोधकतार्ओं का कहना है कि फाइजर की दवा पैक्सलोविड एक प्रमुख प्रोटीन की सेल मशीनरी को जाम कर देती है, जिसे मुख्य प्रोटीज या एमप्रो के रूप में जाना जाता है. यह प्रोटीन ही वायरस की संख्या बढ़ाने में मदद करता है.

कोविड का ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है और एशिया में अभी इसने तबाही मचायी हुई है. कोविड के इलाज के लिए बहुत ही कम दवायें बाजार में उपलब्ध हैं. ऐसी स्थिति में चिकित्सक कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पैक्सलोविड जैसी दवाओं पर भरोसा कर रहे हैं.

सेल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, वैज्ञानिकों ने आनुवंशिक विश्लेषण के माध्यम से पता लगाया है कि वायरस अब अलग-अलग रूप ले रहा है और ये ऐसे स्ट्रेन उत्पन्न कर रहा है जिन पर मौजूदा उपचार विधि कामयाब नहीं है. रटगर्स अर्नेस्ट मारियो स्कूल ऑफ फामेर्सी में मेडिसिनल केमिस्ट्री विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर जून वांग ने कहा, कम से कम फाइजर की दवा अभी के लिये उम्मीद है.

बेअसर होने लगेगी दवा

उन्होंने कहा, ओमीक्रोन अभी भी काफी नया है. इसी कारण उपचार अभी भी काम कर रहे हैं. वांग ने लेकिन चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे अधिक लोग पैक्सलोविड लेंगे, तो दवा बेअसर होने लगेगी. वैज्ञानिकों ने जीआईएसएआईडी के नाम से जाना जाने वाला एक सार्वजनिक डाटाबेस एक्सेस किया, जो अब तक पाये गये कोविड के सभी स्ट्रेन के एमप्रो अनुक्रमों का अध्ययन कर रहा है.

दुनिया भर के चिकित्सकों द्वारा एकत्र कि ये गये पहले के कोरोना स्ट्रेन के साथ हाल के स्ट्रेन की तुलना करते हुये वैज्ञानिकों ने एमप्रो के आनुवंशिक अनुक्रमों में म्यूटेशन की खोज की. म्यूटेशन की वजह से एमप्रो की संभावित नयी संरचनायें सामने आ सकती हैं. इन नयी संरचनाओं का संबंध ही ड्रग रेजिस्टेंस से होता है. शोधकतार्ओं ने कई ओमीक्रोन स्ट्रेन के मुख्य प्रोटीज में शीर्ष 25 सबसे आम नये म्यूटेशन की खोज की. इनमें सबसे आम है-पी132एच.

जब उन्होंने पी132एच म्यूटेशन पर फाइजर की दवा का परीक्षण किया, तो एंटीवायरल दवा प्रभावी साबित हुई. एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफी द्वारा इसकी और पुष्टि की गयी, जिसमें दिखाकि एमप्रो की संरचना में कोई खास बदलाव नहीं आया है. वांग ने कहा, यह म्यूटेशन पैक्सलोविड के लिये प्रतिरोध का कारण नहीं बनता है, इसका मतलब है कि वायरस अभी और म्यूटेशन कर सकता है, जो दवा प्रतिरोध का कारण बन सकता है. उन्होंने कहा कि जब किसी दवा का व्यापक उपयोग होने लगता है तो प्रतिरोध प्रकट होने में कुछ ही समय लगता है.

ये भी पढ़ें –

प्यार अंधा होता है! शॉपिंग करने गई लड़की को गरीब शख्स से हुई मोहब्बत, शादी कर घर ले आई

बौद्ध भिक्षु ने जीते 4 करोड़ रुपये लोगों में बांट दिए, लगी लंबी लाइन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget