एक्सप्लोरर

'सोरायसिस' बीमारी पर पतंजलि का शोध विश्व प्रसिद्ध जर्नल में छपा, रंग लाई वैज्ञानिकों की मेहनत

Patanjali News: शोध के मुताबिक, पतंजलि ने सोरोग्रिट और दिव्य-तेल की सहायता से सोरायसिस जैसी बीमारी को दूर करने में सफलता पाई है. आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह शोध आयुर्वेद की ताकत को दर्शाता है.

Patanjali News: पतंजलि आयुर्देव ने त्वचा के गंभीर रोग 'सोरायसिस' के इलाज में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने बताया है कि इस बीमारी पर शोध विश्व प्रसिद्ध टेलर एंड फ्रांसिस प्रकाशन के जर्नल ऑफ इनफ्लेमेशन रिसर्च में छपा है. कंपनी का दावा है कि पतंजलि के वैज्ञानिकों ने सोरोग्रिट टैबलेट और दिव्य-तेल विकसित किए हैं, जो सोरायसिस के उपचार में प्रभावी साबित हुए हैं. इस उपलब्धि पर पतंजलि के सहसंथापक आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह शोध आयुर्वेद की ताकत को दर्शाता है.

सोरायसिस बीमारी के बारे में जानिए

सोरायसिस एक दीर्घकालिक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें त्वचा पर लाल चकत्ते, चांदी जैसी पपड़ी और तेज खुजली होती है. यह रोग रोगियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से कष्टकारी होता है. आमतौर पर एलोपैथी में इसके लक्षणों को कम करने की कोशिश की जाती है, लेकिन दवाओं के दुष्प्रभाव भी सामने आते हैं. साथ ही अब तक इसका कोई स्थायी इलाज नहीं था.

शोध पर पतंजलि ने क्या बताया?

पतंजलि ने बताया है, ''हमने प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का उपयोग कर इस चुनौती को स्वीकार किया था. वैज्ञानिकों ने चूहों पर दो अलग-अलग प्रीक्लीनिकल मॉडल्स में सोरायसिस की स्थिति पैदा की और सोरोग्रिट टैबलेट के साथ-साथ दिव्य-तेल का त्वचा पर उपयोग किया. इन प्रयोगों में सकारात्मक परिणाम देखे गए, जो इस दवा की प्रभावशीलता को साबित करते हैं. यह शोध दर्शाता है कि आयुर्वेदिक उपचार न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि गंभीर बीमारियों के स्थायी समाधान भी दे सकते हैं.''

किफायती उपचार लोगों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य- बालकृष्ण

वहीं, आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ''पतंजलि का लक्ष्य प्राकृतिक और किफायती उपचार लोगों तक पहुंचाना है. यह शोध न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर सोरायसिस से पीड़ित लोगों के लिए आशा की किरण है. पतंजलि का यह प्रयास आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.'' 

यह भी पढ़ें-

गुलाब शरबत: स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा का दावा भी करता है पतंजलि

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget