एक्सप्लोरर

Papaya Seeds: डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए पपीते का बीज, कंट्रोल में रहता है 'शुगर', मिलते हैं ये 4 फायदे

Papaya Seeds For Diabetics: डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए पपीते के बीज काफी फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं इसके सेवन से कैसे-कैसे फायदे मिल सकते हैं. 

Papaya Seeds For Diabetes Patients: इन दिनों डायबिटीज की बीमारी से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं. बल्ड में शुगर का लेवल बढ़ जाने की वजह से यह समस्या पैदा होती है. डायबिटीज अनुवाशिंक बीमारी हो सकती है. हालांकि आजकल ज्यादातर लोगों में खराब लाइफस्टाइल की वजह से यह रोग पैदा हो रहा है. डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. उन्हें ऐसा आहारा खाने की सलाह दी जाती है, जिसके सेवन से न तो ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से नीचे जाए और ना ही सामान्य से ऊपर. 

डायबिटीज के मरीज अगर खाने-पीने की आदत पर ध्यान दें, तो इस समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है. कुछ फूड प्रोडक्ट्स से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है, जैसे- पपीते के बीज. डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों के लिए पपीते के बीज काफी फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं इसके सेवन से कैसे-कैसे फायदे मिल सकते हैं. 

क्या डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद है पपीता? 

पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट इसे डायबिटीज के मरीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. ये डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसके अलावा, बल्ड शुगर लेवल के स्पाइक्स का कारण भी नहीं बनता. अध्ययनों से मालूम चलता है कि न सिर्फ पपीता, बल्कि पपीते के बीज भी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हैं.

डायबिटीज़ के मरीजों के लिए पपीते के बीज के फायदे

पपीते के बीज डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद बताए जाते हैं. पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम डाइजेशन में मदद करता है. डायबिटीज के मरीज अगर रोजाना पपीते के बीज खाएं तो उन्हें ये 4 फायदे मिल सकते हैं.

1. पपीते के बीज में भी भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इसके सेवन से दिल के स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल में रहता है. 

2. पपीते के बीज फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स और बाकी एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होते हैं, जो जायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियों से प्रोटेक्शन देते हैं.

3. एक अध्ययन के मुताबिक, पपीते के बीजों ने डायबिटीज से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के खिलाफ इनहिबिटरी एक्टिविटी दिखाई है.

4. शोध से मालूम चलता है कि पपीते के बीज ब्लड शुगर लेवल को कम करने में हेल्प कर सकते हैं. क्योंकि इनमें मिथाइल एस्टर, ओलिक एसिड और हेक्साडेकोनिक एसिड जैसे एंटी-डायबिटिक कंपाउंड होते हैं.

क्या पपीते के बीजों को खाना सेफ है?

वैसे तो पपीते के बीजों को खाना पूरी तरह से सेफ है. लेकिन इन्हें हमेशा कम मात्रा में ही खाना चाहिए. क्योंकि ज्यादा सेवन से बुरे प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे- 

1. पपीते के बीज बहुत काफी कड़वे होते हैं. यही वजह है कि ये कुछ लोगों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिस्टरबेंस का कारण बन सकते हैं.

2. प्रेग्नेंट या ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को पपीते के ज्यादा बीज खाने से बचना चाहिए, क्योंकि एंजाइम शरीर पर बुरे प्रभाव डाल सकते हैं.

पपीते के बीज कैसे खाएं?

जैसा कि हमने बताया कि पपीते के बीज कड़वे होते हैं, इसलिए इन्हें कच्चा खाना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है. आप इनका पाउडर बनाकर सेवन कर सकते हैं या जूस, स्मूदी और डेसर्ट में डालकर खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फेफड़ों की एक-दो नहीं...कई परेशानियां दूर कर सकती है 'अदरक-मुलेठी की चाय', जान लें बनाने की विधि

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget