एक्सप्लोरर

Oral Hygiene: क्या वाकई सुबह उठने के बाद जहरीला हो जाता है आपका मुंह? जानें क्या है सच

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अच्छी ओरल हेल्थ शरीर में कई खतरनाक बैक्टीरिया को जाने से रोकती हैं. मुंह से ही बैक्टीरिया लंग्स और डाइजेस्टिव सिस्टम में पहुंचते हैं और दिल की बीमारी का कारण बन सकते हैं.

Oral Hygiene : अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, सुबह की जगह रात में मुंह में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है, जिससे प्लॉक, कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है. हैरानी की बात है कि मुंह में 650 तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जिनकी संख्या करीब 200 करोड़ होती है और हर 5 घंटे में ये बढ़ जाते हैं. अगर 24 घंटे में ब्रश न करें तो इनकी संख्या 10 हजार करोड़ पहुंच सकती है.

सुबह उठने पर मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जिनकी सफाई के लिए ब्रश करते हैं. ये बैक्टीरिया काफी हानिकारक भी हो सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जिस मुंह में इतने सारे बैक्टीरिया होते हैं, क्या सुबह उठने के बाद मुंह जहरीला हो जाता है. आइए जानते हैं सच...

क्या सुबह जहरीला हो जाता है मुंह

मुंह के बासी लार में पोटैशियम, सोडियम, ग्लूकोज, फॉस्फेट, कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो दांतों को मजबूती देने का काम करता है. लार में एंटीबायोटिक भी होते हैं, जो दांतों को इंफेक्शन या सड़ने से बचा सकते हैं. सुबह-सुबह बासी मुंह पानी पीने से शरीर कई तरह की बीमारियों से भी बच सकता है.

इससे एसिडिटी, खट्टी डकार से छुटकारा मिल जाता है. इसके अलावा इससे किडनी की सेहत दुरुस्त रहती है, शरीर इंफेक्शन से बचता, नए सेल्स बनते हैं, दिमाग तेज होता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, स्किन की चमक बढ़ती है, बालों के लिए सही माना जाता है और वजन भी कम होता है. ऐसे में यह कहना गलत है कि सुबह उठने के बाद मुंह जहरीला होता है. हालांकि, अगर सही तरह से मुंह की सफाई न किया जाए तो यह खतरनाक बीमारियों को जन्म भी दे सकता है.

अच्छी ओरल हेल्थ न होने से क्या होगा

दिल की बीमारियों का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अच्छी ओरल हेल्थ शरीर में कई खतरनाक बैक्टीरिया को जाने से रोकती हैं.  मुंह से ही बैक्टीरिया लंग्स और डाइजेस्टिव सिस्टम में पहुंचते हैं और दिल की बीमारी का कारण बन सकते हैं. दरअसल, मुंह, दांत और मसूड़े की हाइजीन का कनेक्शन दिल से है. मुंह में कुछ तरह के माइक्रो ऑर्गेनिज्म होते हैं, जो कार्डिएक वॉल्व  को प्रभावित कर सकते हैं. इससे हार्ट की पंपिंग पर भी असर पड़ता है, जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है.

दांतों की सड़न

मुंह में बैक्टीरिया होने से दांतों के सड़ने और मसूड़ों के गलने का खतरा हो सकता है. कई बार मसूड़ों से खून भी आ सकता है.रोजाना दिन में 2 बार ब्रश और फ्लॉस करने से इससे बच सकते हैं.

गैस, अल्सर और खराब डाइजेशन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारा मुंह शरीर का मेन गेट है. अगर ओरल हाइजीन सही नहीं है तो इससे गट यानी आंते प्रभावित हो सकती है. खराब ओरल हाइजीन से मुंह से आंतों में माइक्रोब्स पहुंच सकते हैं. इससे शरीर में दिक्कतें आ सकती हैं.

प्रेगनेंसी कम कर सकता है कैल्शियम लेवल

प्रेगनेंसी में हर महिला को ओरल हाइजीन का ख्याल रखना चाहिए. दरअसल, प्रेगनेंसी में हॉर्मोंस बढ़ जाते हैं, जिससे कई बार महिलाएं प्रेगनेंसीइंड्यूस्ड जिंजिवाइटिस की समस्या हो सकती हैं. इससे महिला के मसूड़ों में सूजन आ सकती है और खून आने लगता है. हॉर्मोंस के बदलाव से प्रेगनेंसी में मसूड़ों में प्लॉक हो सकता है. इसका असर भ्रूण पर भी पड़ सकता है.

याददाश्त हो सकती है कमजोर

अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑन एजिंग की एक स्टडी में पाया गया है कि मसूड़ों को खराब करने वाले बैक्टीरिया अल्जाइमर का कारण बन सकते हैं. ये बैक्टीरिया खून के जरिए दिमाग में पहुंचते हैं और डिमेंशिया की वजह बन जाते हैं, जिससे याददाश्त कमजोर हो सकती है. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे मामले नहीं देखे हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget