एक्सप्लोरर

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पी रहे हैं सिर्फ पानी... ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट्स ने किया अलर्ट

डिहाइड्रेशन से शरीर में पानी के साथ सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड और बाइकार्बोनेट की मात्रा भी कम हो जाती है. यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर में मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा भी कम हो जाती है.

गर्मी अपने चरम पर है. कई राज्यों में पारा 40 पार कर चुका है. ऐसे में गला सूखने लगा है. शरीर में पानी की कमी न हो लोग इस बारे में तो अवेयर रहते हैं. लेकिन सिर्फ पानी भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव में कारगर नहीं है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में डिहाइड्रेशन को लेकर लापरवाही ​​खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए पानी के साथ किन चीजों का सेवन करना उचित रहता है. आइए जानते हैं...

पानी के साथ इनकी भी हो जाती है कमी

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डिहाइड्रेशन की ​स्थिति में शरीर में न सिर्फ पानी ब​ल्कि, सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड और बाइकार्बोनेट जैसे अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा भी कम हो जाती है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर में मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा भी कम हो जाती है. एक व्य​क्ति के शरीर में 60 से 70 प्रतिशत पानी होता है. इसमें अ​धिक अंतर आने पर मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है. बाॅडी में डाइजेशन सिस्टम पर इसका असर पड़ता है. ​स्किन ड्राई होने लगती है. लंबे समय तक ऐसी ​स्थिति रहने से दौरे पड़ने के साथ सांस लेने और दिमाग पर असर पड़ सकता है. ये​ ​स्थिति खतरनाक हो सकती है.

सिर्फ पानी पर्याप्त नहीं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव में सिर्फ पानी का सेवन पर्याप्त नहीं है. ब​​ल्कि इसके साथ दूसरे तरल पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए. ओआरएस, शरबत, फलों का जूस, छाछ, कोकम शरबत आदि का सेवन डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए करना चाहिए. गन्ने के रस, मट्ठा में थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से भी शरीर को फायदा होता है.

गर्मी में डाइट का भी रखें ध्यान

  • गर्मियों में बाहर का अ​धिक तेल का खाना खाने से बचें.
  • खाना खाकर ही घर से निकलें या अपना टिफिन साथ लेकर चलें.
  • खट्टे फल विटामिन सी के लिए अच्छे होते हैं. तरबूज, खरबूजा, संतरा, मौसम्बी, अंगूर, आम, अनार को आहार में शामिल करना चाहिए.
  • आंवला, कोकम, कैरी में विटामिन सी, सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व बाॅडी को मिलते हैं.

एकबार में बहुत सारा पानी न पिएं

गर्मी में एकबार में बहुत सारा पानी पीने से बचना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इससे भूख कम हो जाती है. प्यास लगने पर एकबार में दो या तीन गिलास भी पीने से बचना चाहिए.

इस ​स्थिति में होता है डिहाइड्रेशन

  • लंबे समय तक तेज धूप में रहना.
  • दस्त या कोई बीमारी होने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है.
  • अधिक शराब या कैफीनयुक्त पेय पीने से शरीर में पानी कम हो जाता है.
  • अधिक पेशाब की दवा से भी शरीर में पानी कम हो सकता है.

डिहाइड्रेशन के लक्षण

  • अ​धिक प्यास लगना
  • पेशाब गहरा पीला और तेज गंध वाला हो
  • सामान्य से कम पेशाब आना
  • चक्कर आना
  • थकान महसूस होना
  • मुंह, होंठ, जीभ सूखना

ये भी पढ़ें: ये 7 लक्षण दिखें तो समझ लेना आपके लाडले को हो गई डायबिटीज, तुरंत बुक करें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget